8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात साल बाद फिर चुनावी मंच पर एक साथ दिखेंगे राहुल-अखिलेश, प्रियंका रोड शो में दिखाएंगी ताकत

Lok Sabha Election 2024: साल 2017 के बाद पहली बार चुनावी मंच को राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ में संबोधित करेंगे। यूपी में 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक कोई बड़ी रैली नहीं की है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Apr 16, 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन इंडिया गठबंधन के नेता पश्चिमी यूपी में रैली करेंगे। इसके लिए सपा- बसपा दाेनाें ही पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।

20 अप्रैल काे साथ दिखेंगे राहुल- अखिलेश

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु दीक्षित ने बताया कि राहुल और अखिलेश प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इंडी गठबंधन के एजेंडे से वाकिफ कराएंगे। इसी तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर में रोड शो करेंगी। इसके बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी अगली संयुक्त रैली 20 अप्रैल को अमरोहा में करेंगे। दूसरे फेज के चुनाव के लिए यह रणनीति बनाई गई है। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा की 12वीं लिस्ट जारी, यूपी में ठाकुर- ब्राह्मण पर खेला दांव

यूपी के इन आठ सीटों पर पहले चरण में होंगे चुनाव

यूपी में पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, वो सभी पश्चिमी यूपी के हैं। पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी। इन सीटाें पर 17 अप्रैल के बाद चुनावी प्रचार- प्रसार बंद हाे जाएगा।