मैनपुरी

Karhal By-Election 2024 Result: करहल में भाजपा पास या फेल? सपा के गढ़ में भाजपा खिला पाएगी कमल या सपा के हाथ में रहेगा कमान? 

Karhal By-Election 2024 Result: सपा की करहल सीट पर मुख्य मुकाबला सपा के तेज प्रताप सिंह और बीजेपी के अनुजेश प्रताप सिंह के बीच है। इस बार भी भाजपा इस सीट पर कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाई है। इस सीट से सपा के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 23, 2024

Karhal By-Election 2024 Result: मैनपुरी जिले की  करहल विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर भाजपा ने इस बार बड़ा खेल खेला था। सपा और भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव के परिवार पर ही दांव लगाया है। सपा मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेज प्रताप यादव को चुनाव मैदान में उतारा है, तो वहीं तेज प्रताप यादव के सामने उनके फूफा अनुजेश यादव भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। इस बार ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कि इस सीट पर जनता किसके सर पर ताज सजाएगी। लेकिन अब नतीजा कुछ साफ होता हुआ दिख रहा है। इस सीट से एक बार फिर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप जीत की ओर कदम बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

करहल सीट पर सपा आगे 

करहल विधानसभा सीट के लगभग 14 मतदान केंद्र का परिणाम आ गया है। दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस बार भाजपा का कमल मुरझाता हुआ नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव को 52 हजार 20 वोट मिले हैं वहीं, भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव को 31 हजार 292 वोट मिले हैं। इस बार करहल सीट पर 66% मतदान हुआ है।

2022 में अखिलेश यादव चुने गए थे विधायक 

बता दें कि, 2022 में करहल सीट पर पहली बार अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे। 2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल सीट छोड़कर कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। तेज प्रताप के खिलाफ बीजेपी ने अनुजेश यादव को उतारा था, जो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं। 

Updated on:
23 Nov 2024 12:01 pm
Published on:
23 Nov 2024 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर