
Kundarki By-Election 2024 Result: कुंदरकी विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा के रामवीर सिंह सातवें राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। रामवीर सिंह 33791 वोट से आगे हैं। भाजपा से रामवीर को 39227वोट मिले हैं, जबकि सपा के हाजी रिजवान को 5436 वोट। बसपा के रफ्तुल्ला को 229 वोट मिले हैं।
मुरादाबाद में मंडी समिति में सुबह 8 बजे से 14 टेबल पर वोटों की की गिनती जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। कुल 32 राउंड गिनती होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अनुमान है कि दोपहर में डेढ़ से दो बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी।
अभी तक भाजपा मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सिर्फ एक बार 1993 में जीती है। यह सीट सपा के दिग्गज नेता शफीकुर्रहमान बर्क की कर्मभूमि रही। उनके पोते जियाउर रहमान बर्क 2022 में 1.25 लाख से चुनाव जीते थे। उनके सामने तब मोहम्मद रिजवान ने बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा और हार गए। इस बार सपा ने उन्हें उतारा, क्योंकि रिजवान तीन बार यहां से चुनाव जीत चुके थे।
कुंदरकी 60% मुस्लिम बहुल सीट है। इस सीट पर भाजपा ने दो बार चुनाव हार चुके रामवीर पर फिर से भरोसा जताया है। रामवीर ने जालीदार टोपी पहन मुस्लिम वोटर में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की।
Updated on:
23 Nov 2024 11:52 am
Published on:
23 Nov 2024 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
