मैनपुरी

Mainpuri News: मैनपुरी में लिंटर गिरने से तीन की मौत, मची चीख पुकार धमाका सुनकर दौड़े आसपास के लोग

Mainpuri News: मैनपुरी में बारिश अधिक होने के कारण मकान का पिलर धंस गया। इसके बाद लिंटर गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घंटो मशक्कत के बाद मृतकों के शव को बाहर निकला गया।

less than 1 minute read
Aug 29, 2024
भरभरा कर गिरा मकान का लिंटर

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक सेवानिवृत सैनिक के मकान का लिंटर गिरने से मलबे के नीचे तीन महिलाएं दब गई। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से मलबे को हटाकर मृतक महिलाओं के शव को बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मैनपुरी जिले के बिछवां थाना के गांव विरायमपुर के रहने वाले सेवानिवृत्ति सैनिक कौशलेंद्र यादव के मकान के कुछ पिलर अत्यधिक बरसात के कारण धंस गए। गुरुवार की सुबह अचानक मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। लिंटर गिरने की आवाज इतनी तेज थी। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल रहा। गृह स्वामी सेवानिवृत्ति सैनिक कौशलेंद्र यादव घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। इस हादसे में उनकी तीन बहुएं नीलम 32 पत्नी सुनील प्रीति 28 पत्नी संजीव अनुपम 25 पत्नी रजनीश घरेलू कामकाज निपटा रही थी। उसी बीच अचानक लिंटर भरभरा कर गिर गया। जिससे तीनों महिलाओं की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटो कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मृतक महिलाओं के शव को बाहर निकला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Updated on:
29 Aug 2024 12:30 pm
Published on:
29 Aug 2024 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर