मैनपुरी

पड़ोसी के साथ भागने की मिली इतनी बड़ी सजा, अब किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही

20 दिन पूर्व पड़ोसी के साथ हो गई थी फरार क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म
2 min read
Jul 21, 2018
Patni ka mundan
Patni ka mundan

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के कमलपुर में 20 दिन पहले पड़ोसी के साथ भागने वाली महिला के वापस आने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसका सिर मुड़वा दिया।पत्नी के विरोध करने पर उस पर ऊपरी साया होने का बहाना कर दिया। घटना की पूरे गांव में चर्चा है।

यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी 28 वर्षीय वीरावती शाक्य पत्नी अवधेश शाक्य 30 जून को पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय अधेड़ ब्रजराज सिंह पुत्र रामकिशन शाक्य के साथ भाग गयी थी। महिला चितायन बैंक में बच्चों के खाते में आये कुपोषण का रुपया निकालने के बहाने से घर से गयी थी। परिजनों के काफी तलाश करने पर ब्रजराज के भाई सादेश व अरविन्द ने वीरावती को अपनी रिश्तेदारी त्रिलोकपुर बिधूना में ढूंढ निकाला। 14 जुलाई को उन लोगों ने महिला को उसके परिजनों के सौंप दिया। महिला के भागने से बदनामी से खिसियाये पति अवधेश पुत्र दिवारीलाल ने शनिवार को उसका सिर घर पर मुड़वा दिया। महिला को परिजनों ने बताया कि तुम्हारे ऊपर भूत का साया है जिससे महिला ने विरोध नहीं किया। पूरे गांव में महिला के सिर का मुंडन होने पर चर्चाएं होने लगीं। महिला का कहना है कि परिजनों ने बताया कि उस पर कोई ऊपरी चक्कर है इसलिये रात में सोते समय बाल काट लिए हैं। गांव में कोई भी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं हुआ।

अवधेश की दूसरी पत्नी है वीरावती
अवधेश का पहला विवाह ममता से हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व डिलिवरी के दौरान ममता की मौत हो चुकी है। ममता से उसके तीन बच्चे मोहित 16 वर्ष, श्यामसुन्दर 12 वर्ष व अनिकेत 8 वर्ष हैं। वहीँ वीरावती से दो बच्चे लवप्रीत 4 वर्ष व सुनयना 2 वर्ष हैं।

बच्चों को घर छोड़कर गयी थी वीरावती
30 जून को वीरावती ससुरालीजनों से चितायन बैंक जाने का बहाना करके गयी थी।उसके बच्चे कुपोषित होने के कारण बच्चों के खाने पीने के लिये खाते में रुपया आया था। वहीँं से वह ब्रजराज सिंह के साथ चली गयी थी। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस में सूचना नहीं दी थी और अपने स्तर से उसको तलाश लिया था। वीरावती भागते समय बच्चों को घर छोड़ गयी थी, जिससे ससुरालीजन उससे बेहद खफा थे।वीरावती का मायका कुर्रा थाने के ओंनहा में है।

गांव में घटना कोई बताने को तैयार नहीं
वीरावती के मुंडन की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय है पर डर के कारण कोई भी ग्रामीण बताने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों से पूछने पर वह सवालों से कन्नी काटते रहे पर पूछने पर वीरावती ने खुद बताया कि ससुरालीजनों ने उस पर ऊपरी साया होने के कारण मुंडन कराया है जिसे ग्रामीण दबी जुबान मनगढ़न्त कहानी बता रहे हैं। ग्रामीणों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वीरावती को परिजनों ने रटी-रटाई कहानी पढ़ा दी है।

Published on:
21 Jul 2018 09:26 am