UP News: मैनपुरी में सपा कैंडिडेट डिंपल यादव के लिए अखिलेश यादव जनसभा करेंगे।
UP Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में बीते 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में जनसभा किया था। इसके बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल यानी 1 मई को मैनपुरी में डिंपल यादव के जन समर्थन के लिए तीन जनसभाएं करेंगे।
अखिलेश यादव कल सुबह 11 बजे मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्रांगण रायनगर में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी रैली दोपहर 1 बजे बीएसटी इंटर कॉलेज बलरई और तीसरी रैली 3 बजे बजे राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ में करेंगे।