8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

only son died on the cricket field हृदयविदारक घटना: क्रिकेट खेलते समय 13 साल के किशोर की छटपटा कर मौत, हाथ में दर्द की थी शिकायत

13-year-old boy dies on cricket ground: मैनपुरी में क्रिकेट खेलने के दौरान 13 साल के किशोर के हाथों में दर्द हुआ और वह छटपटाने लगा। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Google source verification
क्रिकेट मैदान में मौत, फोटो सोर्स- मेटा एआई

फोटो सोर्स- मेटा एआई

Death on the cricket field: मैनपुरी में उस समय हृदयविदारक घटना घट गई‌। जब क्रिकेट खेलते समय 13 साल के किशोर के हाथ में दर्द हुआ और वह गिरकर छटपटाने लगा। दोस्तों ने इसकी जानकारी किशोर के परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन किशोर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार हार्ट अटैक से मौत की संभावना अधिक है। अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पिता निजी कार्य से दिल्ली गए थे। घटना बिछवा थाना क्षेत्र की है।

क्रिकेट खेल के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बरनाहल स्थित क्रिकेट मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। जिनमें सहारा गांव का रहने वाला विराट पुत्र सोमेंद्र सिंह भी शामिल था। जो दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। बॉलिंग करते समय अचानक उसके हाथ में दर्द होने लगा। देखते-देखते दर्द इतना भीषण होने लगा कि वह छटपटा कर गिर पड़ा।

छटपटाते हुए गिर पड़ा

क्रिकेट खेल रहे दोस्त यह देखकर घबरा गए और विराट को उठाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं उठा। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घर वालों ने विराट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ललित ने विराट को मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

सीएमएस ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है यह बताना कठिन है क्योंकि विराट के अस्पताल आने के पहले ही मौत हो गई थी। विराट की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पिता सोमेंद्र सिंह चौहान दिल्ली गए हुए थे। घर में मां सुनीति और उसकी छोटी बहन आराध्य का रो-रोकर बुरा हाल था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया है।‌