मैनपुरी

CAB और NRC को रामगोपाल यादव ने बताया देश के लिए ‘घातक’, विघटन की जताई आशंका

रामगोपाल यादव ने कहा कि cab और nrc का एक साथ इस्तेमाल देश में विघटन की स्थिति पैदा कर सकता है। इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Dec 15, 2019
Feature image

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रामगोपाल यादव ने नागरिकता संशोधन कानून cab और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर NRC को देश के लिए खतरनाक बताय़ा है। उन्होंने कहा कि cab और nrc का एक साथ इस्तेमाल देश में विघटन की स्थिति पैदा कर सकता है। इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

मौनपुरी एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे रामगोपाल यादव ने कहा कि भारत के चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी मुल्क हैं। दोनों से संबंध अच्चे नहीं हैं। पाकिस्तान और चीन दोनों कोशिश करेंगे कि हिन्दुस्तान टूटे, लेकिन हमारे शासक यह नहीं समझ पा रहे हैं।

यह भी पढ़ेें- रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका

साथ ही इस दौरान रामगोपाल ने योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। जब शासन से अपराधियों को संरक्षण मिलने लगे तो कानून व्यवस्था के ठीक होने की उम्मीद करना भी ना समझी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपियों का साथ दे रही है।

Published on:
15 Dec 2019 06:18 pm