मैनपुरी

BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से जो कहा, उससे सियासी दलों में मच गई हलचल

शिवपाल यादव ने किया साफ, क्या होने जा रहा है बताया कार्यकर्ताओं को।

less than 1 minute read
Jun 05, 2019
Shivpal yadav

मैनपुरी। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील पार्टी के समाजवादी पार्टी में विलय और एक बार फिर समाजवादी पार्टी में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सैफई में बैठक के बाद शिवपाल यादव दिल्ली के लिये रवाना हुये। इस दौरान पार्टी नेताओं ने सपा में वापसी के बारे में जब शिवपाल यादव से पूछा, तो उन्होंने मुस्कारते हुये जो जवाब दिया, उससे कार्यकर्ता हैरान हैं।

ये बोले शिवपाल यादव
फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव के चुनाव प्रचार में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले नेता नीरज यादव ने बताया कि नेता जी शिवपाल यादव से उनकी बात हुई। जो खबर उनके बारे में सपा में वापसी की मिल रहीं थीं, उस पर उन्होंने पूछा तो शिवपाल यादव ने मुस्कराते हुये कहा कि जो भी निर्णय होगा, सभी से बातचीत करके होगा। आप लोगों को बिना बताये कुछ भी नहीं होगा। अब शिवपाल यादव की इस मुस्कराहट के पीछे क्या राज है, इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता भी हैरान हैं।

रात में हो सकती है बैठक
सैफई से शिवपाल यादव दिल्ली के लिये रवाना हुये। बताया ये जा रहा था, कि रात्रि आठ बजे 8 बजे लखनऊ में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अखिलेश, मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल यादव भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की मानें तो ये बैठक रात्रि में होने की संभावना है।

Published on:
05 Jun 2019 08:15 pm
Also Read
View All