मैनपुरी

शिवपाल सिंह यादव देंगे महागठबंधन को तंगड़ा झटका, अखिलेश ही नहीं भाजपा की भी बढ़ेंगी मुश्किलें

शिवपाल सिंह यादव लोकसभा चुनाव 2019 से पहले महागठबंधन को तंगड़ा झटका देने जा रहे हैं।

2 min read
Sep 17, 2018
Shivpal Yadav
Shivpal Yadav

मैनपुरी। शिवपाल सिंह यादव लोकसभा चुनाव 2019 से पहले महागठबंधन को तंगड़ा झटका देने जा रहे हैं। शिवपाल ने इसके संकेत भी दे दिये हैं। मैनपुरी के करहल में पूर्व विधायक के यहां आये शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे बसपा जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। यदि शिवपाल सिंह यादव इस प्लानिंग में कामयाब होते हैं, तो अखिलेश ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी की भी मुश्किलें बढ़ जायेंगी।


ये बोले शिवपाल
मैनपुरी के करहल में आज शिवपाल सिंह यादव पूर्व विधायक मानिकचंद के आवास पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पत्रकार वार्ता की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 2019 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सेक्युलर मोर्चे के प्रत्याशी होंगे। वहीं महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए वे भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा जैसी सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी।


होगा बड़ा नुकसान
शिवपाल सिंह यादव यदि इस प्लानिंग में कामयाब होते हैं, तो अखिलेश और भाजपा दोनों को ही बड़ा नुकसान होगा। कारण है बसपा का यदि वोट बैंक शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे को मिल जाता है, तो सेक्युलर मोर्चा कई सीटों पर अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा देगा। बात करें यदि सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी की, तो यहां बसपा दूसरे स्थान पर रहती है। ऐसे में भाजपा का तो लोकसभा 2019 में सपा की इस सीट को जीतने का सपना टूटेगा ही, साथ ही अखिलेश को भी निराशा हाथ लग सकती है। कारण है कि मैनपुरी में बड़ी संख्या में शिवपाल यादव के समर्थक हैं।

Published on:
17 Sept 2018 05:52 pm