मैनपुरी

नवोदय प्रकरण: छात्रा के हत्याकांड में एसआईटी तेजी से साक्ष्य जुटाने में जुटी एसआईटी

  बुधवार को एक बार फिर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार विद्यालय पहुंचे। शाम तक मिल सकते हैं मृतका के परिजनों से।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2019, 5:34 PM IST
Feature image

मैनपुरी। नवोदय विद्यालय में छात्रा के हत्याकांड के मामले में एसआईटी तेजी से जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जांच के सिलसिले में बुधवार को एक बार फिर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीओ भोगांव प्रियंक जैन और एसडीएम भोगांव पीसी आर्य के साथ मिलकर मामले की जांच की। वहीं माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक शाम को मृतक छात्रा के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

जल्द सीबीआई के हाथ में जा सकती है जांच
इधर एसआईटी छात्रा हत्याकांड के मामले में तेजी से जांच कर रही है, लेकिन माना जा रहा है कि मामला जल्द ही सीबीआई के हाथ में जा सकता है। दरअसल इस मामले में छात्रा के परिजन जांच को लेकर काफी समय से सवाल उठा रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल भी अपना दबाव बनाए हुए हैं। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद एक बार फिर से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। इसके बाद सीएम योगी ने तत्काल प्रभाव से एसपी को हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से अटैच कर दिया। साथ ही प्रदेश सरकार ने केंद्र को इसके लिए रिमाइंडर भी भेजा था।

Published on: