UP By Election 2024: प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चूका है। करहल विधान सभा सीट से बसपा ने बड़ा दाव खेला है। करहल से बसपा प्रत्याशी ने आज नामांकन किया। आइए बताते हैं कौन है करहल से बसपा प्रत्याशी
UP By Election 2024: प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजते ही सारी राजनितिक पार्टियां अपने दाव-पेंच लगाने शुरू कर दी हैं। उपचुनाव को लेकर करहल विधान सभा सीट से बसपा ने बड़ा दाव खेला है। सपा के गढ़ को भेदने के लिए बसपा ने करहल से डॉ अवनीश कुमार शाक्य को चुनाव ,मैदान में उतारा है।
बहुजन समाज पार्टी के करहल विधानसभा सीट के प्रत्याशी डॉ अवनीश कुमार शाक्य ने मैनपुरी मुख्यालय पर करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। अवनीश कुमार शाक्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।
करहल विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी के तेज प्रताप यादव ने नामांकन दाखिल किया है। इस विधान सभा सीट पर बसपा का सामना सपा के तेज प्रताप यादव से होने वाला है। करहल शुरू से ही सपा का गढ़ रहा है साल 1993 से समाजवादी पार्टी इस सीट पर जीतती आई है।