मैनपुरी

कार से जा रहे थे दंपति, पत्नी ने नदी में सिक्के डालने को पुल पर रुकवाई कार, और फिर…

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला पुल से कूद गई। वह अपने पति के साथ कार से जा रही थी। पुल पर पंहुचते ही उसने बहाने से गाड़ी रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2024, 6:39 PM IST
bridge.jpg
पुल की प्रतीकात्मक फोटो

पत्नी के छलांग लगते ही पति की चीख-पुकार के बाद खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर महिला को बचाने के लिए पानी में कूदे। कड़ी मशक्कत के बाद डूबती महिला को नदी से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सिक्के डालने के बहाने रुकवाई कार
पति के साथ कार में जा रही एक महिला ने पैसे डालने के बहाने पुल पर कार रुकवाई। कार रुकते ही सिक्के डालने के बहाने से उसने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने महिला का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

10 साल पहले हुई थी शादी
जिले के करहल में रहने वाले अहमदनगर देवली की साधना की शादी 10 साल पहले ही आगरा के रहने वाले अजयकांत से हुई थी। लगभग दो हफ्ते पहले पहले साधना ने सैफई मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया था। बुधवार की शाम को साधना अपने पति और नवजात बेटी के साथ कार से आगरा की ओर जा रही थी तभी थाना मठसेना क्षेत्र के कोदरपुर के पास अचानक ही साधना ने अपने पति से कहा, यमुना नदी में सिक्के डालने हैं, गाड़ी रोक दो। कार रुकते ही साधना नदी किनारे गई और पैसे डालने के बहाने नदी में छलांग लगा दी।


इस मामले में अभी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि पति की मौजूदगी में आखिरकार महिला इस तरह से नदी में क्यों कूदी? - कुमार रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात

Published on: