
आगरा। होली के त्योहार पर कहा जाता है, कि सभी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले लगा लेते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में होली के अवसर पर नजारा इसके विपरीत दिखाई दिया। जनपद में होली के अवसर पर एक विवाहिता को जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया, तो वहीं दूसरी घटना में हर्ष फायरिंग में एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
होली पर जला दी विवाहिता
थाना बेवर के ग्राम नगला परम में गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता रूबी के पिता राजवीर ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को जला कर जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। आज ससुरालीजनों ने मिलकर रूबी की जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ससुरालीजन फरार हैं।
हर्ष फायरिंग में लगी महिला को गोली, हालत गंभीर
थाना बेवर के ही मोहल्ला ब्रहमनान में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।मामला अमर शहीद इन्टर कालेज के पीछे का है। यहां की रहने वाली डोली जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। हर्ष फायरिंग में चलने वाली गोली डोली के कनपटी में छू कर निकल गयी, गोली की आवाज सुनकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और गोली चलाने वाले युवक बिक्की को गिरफ्तार कर लिया है।