मैनपुरी

घरवाले कर रहे थे शादी की तैयारी और दुल्हन हो गई ‘गायब’, पढ़िये हैरान कर देने वाली कहानी

परिवारीजनों ने पुत्री की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
less than 1 minute read
Jul 01, 2019
Feature image

मैनपुरी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। आठ दिन बाद बारात आनी है, लेकिन युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिवरीजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वो क्या करें। पीड़ित परिवारीजनों ने पुत्री की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती का विवाह परिवारीजनों ने तय कर दिया था। आठ जुलाई को उसकी बारात आनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। इस बीच 29 जून को युवती घर से लापता हो गई। वह शौच जाने की कहकर घर से निकली थी, उसके बाद घर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

जांच पर पता चली ये सच्चाई
परिजन पुलिस के पास युवती के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि युवती कन्नौज के रहने वाले एक युवक के साथ गई है। चर्चा ये है कि इस युवक से युवती के प्रेम संबंध थे, और वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवारीजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती की शादी कहीं और तय कर दी। यही वजह रही कि युवती ने शादी से ठीक आठ दिन पहले ये कदम उठाया।

Published on:
01 Jul 2019 08:54 am