मैनेजमेंट मंत्र

ऑनलाइन शॉपिंग से होता है प्रदूषण, ऐसे बचाएं दुनिया को

अगर घर पर सिंगल आइटम मंगवा रहे हैं तो इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। दुनियाभर में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

less than 1 minute read
Aug 25, 2020
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,

आपने अपने फोन पर ई-कॉमर्स वेबसाइट खोल रखी है। इस पर एक क्लिक में कोई भी सामान ऑर्डर कर सकते हैं। आपको अगले दिन सामान मिल जाता है, पर क्या कभी आपने सोचा है कि इसका पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है। दरअसल नामी ई-कॉमर्स कंपनियों के लाखों ग्राहक बन चुके हैं। कंपनियां अगले दिन फ्री होम डिलीवरी का वायदा भी करती हैं। ऐसे में पैकेजिंग वेस्ट, रिसाइकलिंग फैसेलिटी पर दबाव आदि चिंताएं पैदा हो रही हैं।

अगर घर पर सिंगल आइटम मंगवा रहे हैं तो इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। दुनियाभर में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। पूरी तरह से ऑनलाइन शॉपिंग को छोड़ देना सही नहीं है, पर यह देखना होगा कि कहीं ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में पर्यावरण पर तो दबाव नहीं बढ़ रहा है। आपको अलग-अलग आइटम्स बार-बार मंगवाने से बचना चाहिए।

Updated on:
25 Aug 2020 08:25 am
Published on:
25 Aug 2020 10:51 am