मंडला

यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा बराबरी का मुकाबला, इस बार भी रहेगी कांटे की टक्कर

Assembly Election MP 2023: मंडला, बिछिया के अपेक्षा इस बार निवास का चुनाव भाजपा के लिए काफी मायने रखने वाला है। यहां 1985 से 1990 तक भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस से...

2 min read
Oct 14, 2023

Assembly Election MP 2023: मंडला, बिछिया के अपेक्षा इस बार निवास का चुनाव भाजपा के लिए काफी मायने रखने वाला है। यहां 1985 से 1990 तक भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस से...मंडला, बिछिया के अपेक्षा इस बार निवास का चुनाव भाजपा के लिए काफी मायने रखने वाला है। यहां 1985 से 1990 तक भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। 1990 में फग्गन सिंह कुलस्ते यहां से विधायक का चुनाव लड़े और भाजपा को जीत दिलाई। इसके बाद से 1993 में शमशेर सिंह बीजेपी से विधायक रहे। 1998 में बीजेपी ने सवित्री पदम को टिकट दिया था जिसमें हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस से सुरत सिंह मरावी ने जीत हासिल की। निवास सीट में 2003 से 2013 तक बीजेपी का कब्जा रहा। लेकिन 2018 में हार के बाद 2023 का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने बड़ा बदलाव किया। तीन पंचवर्षीय से छोटे भाई रामप्यारे को टिकट दे रही भाजपा ने 2023 के लिए लोकसभा चुनाव में 5 बार जीत हासिल करने वाले केन्द्रीय मंत्री रहे फग्गन सिंह कुलस्ते को विधायक का टिकट दिया है। छोटे भाई के हार का बदला लेने के साथ ही भाजपा को फिर से निवास विधान सभा देने की जिम्मेदारी फग्गन सिंह को दे दी गई है।

मंडला विधान सभा में पिछले 9 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज कराई है। तीन बार भाजपा विजयी रही। 1985 के बाद 2003 में शिवराज शाह ने कांग्रेस की जीत पर विराम लगाया। जिसका अंतर भी ज्यादा नहीं था। 1990 में कांग्रेस के छोटेलाल उइके विजयी रहे थे। छोटेलाल 1993 में भी विजयी रहे। 1998 में कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई और देवेंद्र टेकाम चुनाव जीत गए। 2003 के चुनाव में बीजेपी के शिवराज शाह ने जीत हासिल की। फिर 2008 के चुनाव में बीजेपी के देव सिंह सैयाम विजयी रहे। लेकिन 2013 में बीजेपी को हार मिली और इस चुनाव में कांग्रेस के संजीव उइके ने चुनाव जीत लिया। हालांकि 2018 में बीजेपी के देव सिंह सैयाम ने वापसी की और दूसरी बार यहां से जीत हासिल की। इस बार के प्रत्याशियों की सूची का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं को भी इंतजार है।

1980 से 2018 के बीच 9 चुनाव के परिणाम

विधान सभा पार्टी जीत

- मंडला कांग्रेस 6

- मंडला भाजपा 3

- बिछिया कांग्रेस 5

- बिछिया भाजपा 4

- निवास कांग्रेस 4

- निवास भाजपा 5

Updated on:
14 Oct 2023 02:08 pm
Published on:
14 Oct 2023 02:06 pm
Also Read
View All