मंडला

खेल-खेल में बच्चे ने जहरीला कर दिया पानी, परिवार पर आई आफत

MP News: चार साल का बच्चा खेलते हुए उस कीटनाशक को पानी में मिला बैठा। किसी को इसका पता नहीं चला....

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
pesticide (Photo Source - Patrika)

MP News: एमपी में मंडला जिले के अंजनिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगली में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां अनजाने में चार वर्षीय मासूम बच्चे ने खेलते-खेलते रसोई में रखे पीने के पानी में कीटनाशक मिला दिया। इस पानी के सेवन के बाद परिवार के एक के बाद एक कुल 10 सदस्य बीमार हो गए।

घटना के बाद रात लगभग 10 बजे परिवार के सदस्यों को उल्टी, दस्त और पेट में जलन की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख परिजन घबरा गए और आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल मंडला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें

Metro Project: मेट्रो की बनेगी 32 किमीं. की नई लाइन, 27 रैक मिलने तय !

रसोई में रखी थी कीटनाशक

जानकारी के अनुसार ग्राम बगली निवासी छोटेलाल नंदा किसान हैं और वह खेती-किसानी का कार्य करते हैं। वे खेत में उपयोग के लिए कीटनाशक दवा घर लेकर आए थे, जिसे रसोई में कहीं रख दिया गया था। इसी दौरान परिवार में चार साल का बच्चा खेलते हुए उस कीटनाशक को पानी में मिला बैठा। किसी को इसका पता नहीं चला। शाम को भोजन के बाद परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अचानक बिगडऩे लगा। पेट दर्द, जलन, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद परिजनों को संदेह हुआ कि पानी में कुछ गड़बड़ी है।

अस्पताल में इलाज जारी

बाद में पता चला कि पीने के पानी में कीटनाशक मिल गया था। बीमार हुए परिवार के सदस्यों में साधना नंदा (13), रणवीर नंदा (4), गौरा नंदा (30), शोभना नंदा (13), रातरानी नंदा (30), वेदिका नंदा (1), कृष्णा नंदा (9 ), छोटेलाल नंदा (34), शोभाराम नंदा (62) सहित अन्य शामिल हैं। फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें

‘रैपिडो चालक’ ने लड़की से किया रेप, Chat GPT ने बुला दी पुलिस…

Updated on:
03 Feb 2026 05:58 pm
Published on:
03 Feb 2026 05:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर