मंडला

एमपी में गबन केस में घिरा बड़ा अफसर, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला

EOW- मध्यप्रदेश में गबन के आरोप में एक बड़े अफसर पर सख्त एक्शन हुआ है। उसपर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मामला दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Oct 02, 2025
EOW files case against officer in MP embezzlement case

EOW- मध्यप्रदेश में गबन के आरोप में एक बड़े अफसर पर सख्त एक्शन हुआ है। उसपर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रदेश के मंडला जिले की नगर परिषद निवास एवं भुआ बिछिया के गबन केस में सीएमओ सहित दो पर ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने ये कार्रवाई की है।

मंडला की नगर परिषद निवास एवं नगर परिषद भुआ बिछिया में भ्रष्टाचार और शासकीय राशि के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने केस दर्ज किया है।

पहला मामला नगर परिषद निवास का है जहां प्रभारी सीएमओ राजेश मार्को और लेखापाल शिव कुमार झारिया पर सरकारी राशि के गबन के आरोप लगे। दोनों ने मिलकर 3 करोड़ 80 लाख रुपए की एफडी से 15 लाख 50 हजार 892 रुपए की ब्याज राशि का गबन कर लिया था।

ईओडब्ल्यू जबलपुर के अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया था कि तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मार्को, दैनिक वेतनभोगी प्रभारी लेखापाल शिव कुमार झारिया, सहायक ग्रेड-3 दीपक रजक तथा शिवांशी इंडिया निधि लिमिटेड, बिंझिया मंडला के संचालक द्वारा शासकीय निधि का दुरुपयोग किया गया। मामले में केस दर्ज किया है।

भुआ बिछिया में भी सरकारी धन का दुरुपयोग

वहीं नगर परिषद भुआ बिछिया में भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। यहां दुकान नीलामी से प्राप्त 1 करोड़ रुपए को एफडी बनाने के बाद ब्याज परिषद को न देकर 44 हजार 23 रुपए का गबन किया गया।

Published on:
02 Oct 2025 08:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर