मंडला

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

mp news: तेज रफ्तार डंपर ने मासूम बच्ची को कुचला, स्कूल की दीवार पर पड़े खून के छींटे, मां ने सड़क पर बिखरे बच्ची के टुकड़ों को हाथों से समेटा।
2 min read
Mar 13, 2026
MANDLA
dumper crushed 2 year old girl killed driver caught

mp news: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि मासूम बच्ची की डेडबॉडी सड़क पर चिपक गई। बच्ची के खून के छींटे सड़क किनारे बने स्कूल की दीवार पर पड़े हैं। मां व परिजन ने बच्ची के सड़क पर चिपके शव के टुकड़ों को हाथों से समेटकर पॉलीथिन में डाला। मासूम को कुचलने के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया था जिसे पीछा कर करीब 7 किमी दूरी पर लोगों ने पकड़ा।

डंपर ने मासूम को कुचला

मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सहायिका श्रष्टि यादव बच्चों को आंगनबाड़ी में छोड़कर घर लौट रही थी। उसकी गोद में एक बच्चा था और ढाई साल की मासूम आकृति यादव उसका हाथ पकड़कर पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए डंपर ने बच्ची आकृति को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि बच्ची का शव सड़क पर चिपक गया, उसके खून के छींटे सड़क किनारे बने स्कूल की दीवार पर पड़े।

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े

हादसे का पता चलते ही आकृति के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें सड़क किनारे बच्ची का शव रखा दिख रहा है और सड़क पर चिपके बच्ची के शव को उसकी मां व परिजन रोते-बिलखते हुए हाथों से उठाकर पॉलीथिन में डालते दिख रहे हैं। सड़क पर बिखरे खून को परिजन पानी से धोते भी वीडियो में दिख रहे हैं। जिस किसी ने भी मां को बच्ची के टुकड़ों को समेटते देखा उसका दिल रो पड़ा और आंखों से आंसू छलक पड़े।

7 किमी पीछा कर डंपर को पकड़ा

हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से डंपर तेज गति से चलाते हुए फरार हो गया। लोगों ने करीब 7 किमी पीछा कर तिंदनी टोल प्लाजा के पास से डंपर को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया। इधर घटना से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने निवास-मंडला रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझाईश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

Updated on:
13 Mar 2026 05:51 pm
Published on:
13 Mar 2026 05:51 pm