मंडला

पारंपरिक डिजाइन की ज्वेलरी लोगों का आ रही पसंद

विवाहिक सीजन ने बढ़ाई आभूषणों की चमक, सोने के दाम में उछाल

2 min read
Jan 23, 2022
पारंपरिक डिजाइन की ज्वेलरी लोगों का आ रही पसंद

मंडला. शादियों के सीजन शुरू आत हो गई है। शुभ लग्र में शहनाईं बजने लगी हैं। हालांकि लोग कोरोना से डरे हुए हैं। इसी के चलते कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शादी विवाह के सभी आयोजनों की तैयारी कर रहे हैं। शादी के पिछले सीजन में हीरे, सोने और चांदी के आभूषणों की बंपर बिक्री से सराफ ा बाजार की चमक कई गुना बढ़ गई थी। ऐसा ही कुछ इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है। शादियों के लिए लोग आभूषणों की खरीदारी पर अधिक जोर दे रहे हैं। इसे एक अच्छा निवेश भी कहा जा सकता है। शादी सीजन शुरू होते ही सराफ ा बाजार में तेजी भी देखने को मिले रही है। पिछले एक सप्ताह से सोने और चांदी के दामों में लगातार तेजी आई है। सराफ ा बाजार में शनिवार को जेवराती सोने के दाम 45,157 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 49,263 प्रति दस ग्राम रहे। 17 जनवरी को 24 कैरेट सोने के दाम 48,525 प्रति दस ग्राम थे। वहीं 17 जनवरी को चांदी 66 हजार रु पए प्रति किलो ग्राम थी, जो 22 जनवरी शनिवार को 69,000 रु पए पहुंच गई है। चांदी के दामों में ज्यादा उछाल आया है। शादियों के सीजन में सोने- चांदी की मांग तेज हो जाती है, इसलिए भी दामों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आभूषण कारोबारियों का कहना है शादी के सीजन में इसके बाद अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबोरियों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर का ज्यादा असर कारोबार पर नहीं पड़ा है। शादी का सीजन होने से लोग गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि सोने के दामों में अभी ज्यादा तेजी नहीं आई है। इस बार डायमंड ज्वेलरी से सोने के गहनों की मांग अधिक है। पारंपरिक डिजाइन की ज्वेलरी काफ ी पसंद की जा रही है।
इनका कहना
सीजन में दूल्हा-दुल्हन की ज्वेलरी के अलावा उपहार में दी जाने वाली ज्वेलरी की भी काफ ी मांग है। इसमें ईयर रिंग, रिंग, लाकेट और चेन शामिल हैं। दुल्हन के लिए चूड़ी और सोने की करधन की मांग की जा रही है।
हेमंत सोनी, गहना ज्वेलर्स

कोरोना संक्र मण की वजह से लॉकडाउन भी नहीं लगा है, इसलिए बाजार भी अच्छा चलेगा। इस बार हल्के और फै लावदार गहनों की मांग अधिक है। शादी के अलावा लोग अपने लिए भी ज्वेलरी शॉपिंग कर रहे हैं।
बंटी जैन, शुभ ज्वेलर्स संचालक

Published on:
23 Jan 2022 10:29 am
Also Read
View All