29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला में बीजेपी के पूर्व विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट, सिर, पीठ और पैर में आई चोटें

Ram Pyare Kulaste Car Accident: कार के एयरबैग खुलने से बची पूर्व विधायक की जान, कार बार पलटी खाकर गड्ढे में गिरी, भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे, सिर, पैर और पीठ में आई चोटें।

2 min read
Google source verification
BJP Leader ram pyare kulaste car Accident

former bjp mla ram pyare kulaste car accident (source-patrika)

Mandla Former BJP MLA Car Accident: मध्यप्रदेश के मंडला से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां भाजपा के पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते की कार हादसे का शिकार हो गई। घटना बकौरी और खारी गांव के बीच की है। राम प्यारे कुलस्ते खुद कार चलाते हुए भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में राम प्यारे कुलस्ते को सिर, पैर और पीठ में चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते भाजपा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के छोटे भाई हैं।

पूर्व विधायक की कार हादसे का शिकार

पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते शुक्रवार को अपनी कार से भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए मंडला जा रहे थे। वो खुद कार चला रहे थे और जैसे ही निवास मंडला मार्ग पर बकौरी और खारी गांव के बीच पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर कार कई पलटी खाई और सड़क किनारे बने एक गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे के बाद राम प्यारे कुलस्ते कार में ही फंस गए थे जिन्हें पीछे से आ रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन ने लोगों की मदद से बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया।

एयरबैग खुलने से बची जान

हादसे में पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते को सिर, पैर और पीठ में चोटें आई हैं। बताया गया है कि कार के एयरबैग खुलने के कारण कुलस्ते की जान बच गई। फिलहाल अस्पताल में कुलस्ते का इलाज चल रहा है, जैसे ही राम प्यारे कुलस्ते की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लगी तो वो अस्पताल पहुंचे और हाल-चाल जाना। डॉक्टरों का कहना है कि राम प्यारे कुलस्ते पूरी तरह से होश में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों का ये भी कहना है कि एक्सरे और अन्य जांच रिपोर्ट आने के कुलस्ते की चोटों की स्थिति का सही पता चल पाएगा।

तीन बार विधायक रहे राम प्यारे कुलस्ते

राम प्यारे कुलस्ते मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट से तीन बार 2003, 2008 और 2013 में विधायक रह चुके हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में राम प्यारे कुलस्ते को हार का सामना करना पड़ा था और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी अशोक मर्सकोले ने 28,315 वोटों से हराया था। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने राम प्यारे कुलस्ते को टिकट न देते हुए उनके बड़े भाई फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था।