
मंडला. धर्म और संस्कृति की पहचान बरकरार रखने के लिए जिले में पहली बार मकरसंक्रांति के अवसर पर पंतगबाजी का कार्यक्रम रखा गया है। क्रिकेट एसोशिएशन व सेव स्टेडियम ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में पतंग महोत्सव का आयोजन 15 जनवरी को स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में किया गया। जिसमें 101 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण रहे सबसे सुन्दर पतंग के लिए विजय इशरानी को चुना गया। जिन्होंने बड़े आकर्षण स्वरुप में बाज की छायाचित्र में अपने हांथो से इस पतंग को बनाया। सबसे दूरी वाली पतंग के लिए आशीष सोनू पांडेय को चुना गया। जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान आकाश की उचाईयों में पतंग के साथ पहुंचाया, इसके बाद सबसे ज्यादा पेंच काटने वाली पतंग के लिए ललित तिवारी को चुना गया जिन्होंने अपनी पतंग से 11 पेंच काटे।
तीनो विजयी प्रतिभागियों को आयोजक समिति द्वारा ट्राफियां दी गई। पतंग महोत्सव प्रतियोगिता के अंत में 10 वर्ष से कम उम्र के 18 बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया। इन सब में सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में सबसे कम 4 वर्ष के बच्चे ने भी हिस्सा लिया। सात ही समिति अध्यक्ष शैलेश दुबे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।