Mandsaur protest- मध्यप्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना के संबंध में दिए गए ओछे बयान का जोरदार विरोध किया जा रहा है।
Mandsaur protest- मध्यप्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना के संबंध में दिए गए ओछे बयान का जोरदार विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस इन दोनों मंत्रियों की खिलाफत करते हुए इस्तीफे मांग रही है। इसके लिए प्रदेशभर में विजय शाह और जगदीश देवड़ा के बयानों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिनमें मंत्रियों के पुतले भी फूंके जा रहे हैं। मंदसौर जिले में भी विरोध प्रदर्शन किए गए जिसके दौरान बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। एक जगह तो विवाद में कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष के कपड़े तक फट गए। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।
एमपी में मंत्री विजय शाह के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना पर दिए गए बयान पर सियासत गरमा उठी। पूरे प्रदेश की तरह मंदसौर में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया।
उपमुख्यमंत्री द्वारा सेना के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान का विरोध कर रहे कांग्रेसियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मल्हारगढ़ व बूढ़ा में कांग्रेस , बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।
दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच दोनों जगहों पर विवाद की स्थिति बनी। विवाद के बाद मल्हारगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं से बांड भरवाए। इधर बूढ़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं से हुए विवाद में संजीत ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ के कपड़े फट गए। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।