मंदसौर

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजन ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

-पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर गर्माई सियासत-परिजन ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा-ASP ने औधोगिक थाने के 3 पुलिसकर्मी किये सस्पेंड-मामले पर विधायक देवीलाल धाकड़ ने CM शिवराज से की चर्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2022, 1:29 PM IST
News
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजन ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मंदसौर. मध्य प्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए मंदसौर के युवक की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला अब गर्माने लगा है। परिजन ने मेलखेड़ा के युवक की देवास जिले में पुलिस पर मारपीट से मौत के गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मेलखेड़ा मृतक की डेड बॉडी पहुंचने के बाद परिजन ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया है। इससे पहले परिजन ने देवास एसपी ऑफिस में भी हंगामा किया था।


इधर मंदसौर विधायक देवीलाल धाकड़ ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की। मेलखेड़ा मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह से इस मामले में चर्चा करते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, मृतक के परिजन को 2 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।


पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इधर मामले को लेकर देवास एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह ने औधोगिक क्षेत्र पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किये गए पुलिसकर्मियों में -ASI देवेंद्र चौहान, प्रधान आरक्षक सतीश सिकरवार, आरक्षक विकास पटेल का नाम शामिल है।

Updated on:
30 Aug 2022, 1:29 PM IST
Published on: