30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रा करने वाले सावधान : ट्रेनों में बढ़ रही हैं लूट की वारदात, खासतौर पर महिलाओं को इस तरह बना रहे निशाना

भोपाल रेल मंडल में लगातार बढ़ रही लूट की वारदातें, लुटेरे खासतौर पर महिलाओं को बना रहे निशाना, जानिए मामला...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Aug 2022, 9:14 AM IST

News

रेल यात्रा करने वाले सावधान : ट्रेनों में बढ़ रही हैं लूट की वारदात, खासतौर पर महिलाओं को इस तरह बना रहे निशाना

भोपाल. भोपाल रेल मंडल से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री कई अन्य शहरों और प्रदेशों का सफर करते हैं, लेकिन इन दिनों रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे खराब हालात भोपाल रेल मंडल में सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं है कि, आगामी कुछ दिनों में आपको रेलवे स्टेशों पर ये अनाउंसमेंट सुनने को भी मिले कि, 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल रेल मंडल में ट्रेनों में लूट की संभावना हैं, महिलाएं खासतौर पर सतर्क रहें, यात्री अपने जान-माल की रक्षा स्वयं करें।'


आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से भोपाल रेल मंडल में चलती ट्रेन में जहर खुरानी और मारपीट के मामलों में तो कमी देखी जा रही है, लेकिन पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों में लूट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसे लेकर अब यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सामने आए मामलों पर गौर करें तो लुटेरे खासतौर पर महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी : अब फोन पर भी आएगी फसल बीमा राशि की जानकारी, टोल फ्री नंबर जारी


GRP से जारी आंकड़ों से खुलासा

चलती ट्रेनों में लूट और महिलाओं के पर्स से कीमती सामान की चोरी की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। अब ट्रेनों में मौजूद ये लुटेरे भारी सामान चुराने या लूटने के बजाय रात के अंधेरे में महिलाओं के पर्स से कीमती सामान चोरी कर रहे हैं। हालांकि, यात्रियों की सतर्कता और समझदारी के कारण चलती ट्रेन में जहर खुरानी और मारपीट के मामले कम हुए हैं। बता दें कि, ये जानकारी जीआरपी द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है।


सिर्फ सात महीने में लूट की 52 वारदातें

आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल यानी 2022 के सिर्फ सात महीनों के भीतर ही बदमाशों ने भोपाल रेल मंडल में लूट की 52 वारदातों अंजाम दिया है। इसमें मोबाइल और पर्स लूट की घटनाएं अधिक हैं। वहीं पुलिस ने 38 मामलों में 70 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। ट्रेनों में लूट का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल लूट की 39 वारदात हुई थी, जिसमें 05 मामलों में खात्मा-खारजी लगाकर 34 मामलों का जीआरपी खुलासा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने की तलवारबाजी, अखाड़े में दिखाया हैरतअंगेज करतब, देखने वाले रह गए दंग


तो इसलिए मामलों का खुलासा नहीं कर पा रही पुलिस

आपको बता दें कि, चलती ट्रेनों में होने वाली वारदातों का खुलासा इसलिए भी नहीं हो पा रहा क्योंकि, अकसर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद किसी भी स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते हैं। पुलिस के पास न तो इनका हुलिया होता है और न ही कोई सबूत। ट्रेन में हो रही वारदातों को लेकर एएसपी रेल डॉ अमित वर्मा ने भी स्वीकार किया है कि, ट्रेन में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि, यात्रियों की सतर्कता के चलते बीते एक साल के भीतर जहरखुरानी की कोई भी वारदात नहीं हुई है।

कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने