मंदसौर

कटेगा मंदसौर डीपीसी का वेतन, होगी विभागीय जांच

मंदसौर डीपीसी को सूचना के बाद भी बैठक में उपस्थित नही होने पर एक महीने का वेतन काटने के साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए।

2 min read
May 09, 2026
देवास और आगर-मालवा के सीएमएचओ का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश

मंदसौर। संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में चार विभाग के संभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने मंदसौर डीपीसी को सूचना के बाद भी बैठक में उपस्थित नही होने पर एक महीने का वेतन काटने के साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए। इसी तरह देवास और आगर मालवा के सीएमएचओ का भी 15 दिन का वेतन काटने और देवास जिले के डीपीसी के बैठक में उपस्थित नही होने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त श्री सिंह ने संचालित योजना में कम परफॉरमेंस देने वाले विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। वहीं सभी विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजना का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए है।

सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल के कलेक्टर सभागार में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और जनजातिय कार्य विभाग के संभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान रतलाम और आगर जिले को एक्सरे यूटिलाईजेशनकैम्पेन में स्थिति ठीक नही होने पर संभागायुक्त श्री सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्थिति सुधारने की हिदायत दी।

देवास और शाजापुर की स्थिति बेहतर

पोषण कीट वितरण में देवास और शाजापुर की स्थिति बेहतर रही, वहीं उज्जैन जिले के कमजोर होने पर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में धरती आबाजनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा के दौरान रतलाम और देवास में कम प्रतिशत होने पर संभागायुक्त सिंह ने अधिकारियों को टारगेट पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान 6 से 14 वर्ष के बच्चों के ड्रॉप आउट की स्थिति में मंदसौर और आगर मालवा का प्रतिशत कम होने पर संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि अधिकारी देखे कि कहां कमी रही, टारगेट पूरा क्यों नही हो सका। अगली बैठक तक स्थिति सुधारें। बैठक में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा एक में प्रवेश की कार्य योजना, नामांकन में वृद्धि एवं ड्रॉप आउट में कमी, विद्यालयों में पुस्तक वितरण, मिशन अंकुर योजना, कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिले में कुपोषित बच्चों के टारगेट, कुपोषण से सुधार की स्थिति, आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के नाम दर्ज करने और आंगनवाड़ी केंद्रों को शाला परिसर में शिफ्ट करने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में विभाग के संभाग व जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

दूसरे शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित होगी

समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी संभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हर महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस दौरान जो विभाग योजनाओं में दिए गए टारगेट पूरा नही कर पाए वे सभी विभाग अगली बैठक में अपने जिले की स्थिति सुधारते हुए टारगेट के प्रतिशत बढ़ाएं।

Updated on:
09 May 2026 10:11 pm
Published on:
09 May 2026 10:08 pm
Also Read
View All