मंदसौर

बाढ़ पीडि़तों के खातों में मुआवजा डालने का कार्य हुआ शुरु

बाढ़ पीडि़तों के खातों में मुआवजा डालने का कार्य हुआ शुरु

less than 1 minute read
Sep 22, 2019
mandsaur news

मंदसौर.
जिले में बाढ़ के बाद प्रशासन द्वारा तेजी से सर्वे कार्य करवाया जा रहा है। और जिन-जिन बाढ़ प्रभावितों का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। उनके खातों में राशि डालने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा करीब दो करोड़ रूपए की राशि प्रभावितों के खातों में डाल दी गई है। वहीं कलेक्टर मनोज पुष्प ने रविवार को ट्रेजरी में कार्य करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
मंदसौर में ४४ लाख के डाली मुआवजा राशि
तहसीलदार नारायण नांदेडा ने बताया कि शनिवार को बाढ़ प्रभवितों के ४४ लाख रूपए डाले गए है। इनमें करीब ४०० से अधिक बाढ़ प्रभावित है। पूरे जिले में करीब दो से चार बाढ़ प्रभावितों के करीब दो करोड़ रूपए एकाउंट में डाले गए है। रविवार को मुआवजा वितरण का कार्य विशेष रूप से चालू रहेगा।
तहसीलों में चल रहा देर रात तक काम
जिले में जिन-जिन बाढ़ प्रभावितों का सर्वे होकर नुकसानी का आंकलन हो चुका है। उन सभी के खातें नंबर लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिल बनाए जा रहे है। इसको लेकर जिले के सभी तहसीलों में देर रात तक एसडीएम सहित तहसीलदार एवं स्टाफ काम कर रहा है। ताकि जल्द से जल्द प्रभावितों को मुआवजा मिल सके।
झारडा ब्रिज को किया ठीक
कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा पीएस पीडब्ल्यूडीए एमपीआरडीसी से चर्चा करने के बाद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पुल पुलिया एवं सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से शुरु हो चुका है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई द्वारा कई सड़क एवं पुल की मरम्मत की गई। जिसमें झारड़ा ब्रिज को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया। वहीं मंदसौर सीतामऊ रोड से 16 किमी नजदीक रूपवाली सड़क को भी ठीक कर दिया गया।
इ नका कहना...
कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि प्रभावितों के खातों में मुआवजा राशि डालने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

Published on:
22 Sept 2019 03:10 pm
Also Read
View All