मंदसौर

CM मोहन यादव ने ‘MP के दूसरे मंदिर लोक’ का किया लोकार्पण, 2028 के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

MP News: सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खाते में भावांतर भुगतान योजना में 200 करोड़ की राशि सिंगल ​क्लिक से दी। इसके बाद उन्होंने एमपी के दूसरे मंदिर लोक का लोकार्पण किया।
2 min read
Jan 30, 2026
mp news CM Mohan Yadav inaugurates Pashupatinath Lok Bhavantar Scheme
CM Mohan Yadav inaugurates Pashupatinath Lok (फोटो- Patrika.com)

MP News: मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में 25 करोड़ की लागत से बने पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok) का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को किया। लोकार्पण कर उन्होंने कहा जय श्री पशुपतिनाथ। लोकार्पण से पहले उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यज्ञ में आहूतिया देकर आरती की। इससे पहले मल्हारगढ़ में आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खाते में भावांतर भुगतान योजना (Bhavantar Scheme) में 200 करोड़ की राशि सिंगल ​क्लिक से दी। इस दौरा कुल 65 करोड़ रुपए से अ​​धिक की रा​शि के निर्माण कार्य लोकार्पण व भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया।

कांग्रेस को 2028 में भी घर बैठना है- सीएम यादव

मल्हारगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों की बात की लेकिन गरीबों के लिए कुछ किया नहीं। इसलिए उन्हें गरीबों की हाय खा गई और घर बैठ गए। इन्होंने कई पाप किए। इनके पाप गिनकर रखना 28 का चुनाव आ रहा है इनका हिसाब कर फिर घर भेजना है। यही मंदसौर था यहीं प्रदेश और देश था। लेकिन किसानों को सम्मान निधि तक नहीं दी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली। सोयाबीन के बाद उन्होंने सरसों व मूंगफली को भी भावांतर में लाने की बात कही। सीएम ने कहा कि चंबल का आशीर्वाद था। गांधीसागर बांध बना लेकिन मंदसौर-नीमच जिले के लोग नदी किनारे होकर भी प्यासे रहे। पुराना समय सबको मालूम है। देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में मप्र तीसरे स्थान पर है।

मंदसौर का अलग दौर चल रहा है- सीएम

उन्होंने कहा कि मंदसौर वाले सौभाग्यशाली हो। देशभर में घूमने पर एक ही जिला, मंदसौर है। यहां भगवान का विशेष आशीर्वाद है। शिवना किनारे पशुपतिनाथ महादेव है। धरती के गर्भ ने इतना दिया कि बंपर उत्पादन हो रहा है। लहसुन की पैदावार हो या औषधी मसाला हो इतनी की देश में पहचान बन रही है। लहसुन की देश में अलग पहचान बनी है। जो फसल लगा रहे हो बंपर हो रही है। हरित क्रांति व श्वेतक्रांति व गीर क्रांति के माध्यम से पहचान बन रही है। मंदसौर का अलग दौर चल रहा है। दूध से लेकर सब्जियों ने पहचान दी है। मेहनतकश लोगों ने मंदसौर को कहा से कहा पहुंचाया है। कोई कमी यहां पर नहीं है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता सहित जिले के विधायक व अन्य मौजूद रहे।

मंदसौर की बहादुरी पर गर्व

मल्हारगढ़ व मंदसौर की बहादुरी पर गर्व है। महाराजा यशोधर्मन ने दुनिया में हुणोंं के आंतक को खत्म कर विजय प्राप्त की। मंदसौर के खून में आज भी वहीं है। मंदसौर के पास मनोहरसिंह ने बहादूरी दिखाई और कुएं में गिरे लोगों को निकालने में जान की बाजी लगा दी। हमने नियमों को शिथिल कर मनोहरसिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बेटे संजयसिंह को पुलिस में आरक्षक के पद पर नौकरी देने का काम किया है। (MP News)

Updated on:
30 Jan 2026 11:03 am
Published on:
30 Jan 2026 03:15 am