mp news: किराए से रह रही थी टीचर पत्नी, कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर से चल रहा था अफेयर, पति ने रंगेहाथों पकड़ा तो दोनों का किया बुरा हाल...।
mp news: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक पति ने अपनी टीचर पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथों कमरे में इश्क लड़ाते हुए पकड़ लिया। पत्नी और उसके आशिक को एक साथ देख पति इस कदर बौखलाया कि पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की और फिर प्रेमी के कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद पति पत्नी के प्रेमी को कंबल उढ़ाकर थाने लेकर पहुंचा हालांकि वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई।
मामला पिपलिया स्टेशन का है जहां अजय टॉकीज रोड पर एक मकान में किराए से मल्हारगढ़ की टीचर रह रही थी। शुक्रवार रात को करीब 10.30 बजे महिला टीचर अपने प्रेमी जो कि रतलाम जिले के आलोट का रहने वाला बताया गया है और एक कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर है के साथ कमरे में थी। तभी उसका पति अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पति ने दरवाजा खटखटाया और जब टीचर पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसके अफेयर का राज खुल गया।
पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में देख पति व उसके साथ आए युवकों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। बेल्ट, लात, घूसों से दोनों की काफी देर तक पिटाई की। पति व उसके साथियों ने प्रेमी को जमकर तो पीटा ही साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हंगामा होता देख लोगों की भीड़ भी लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि थाने में जब पुलिस पति-पत्नी व उसके प्रेमी को लेकर पहुंची तो वहां पर उनके बीच समझौता हो गया और किसी ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई।