मंदसौर

पिंक कलर से जगमगाया पशुपतिनाथ मंदिर, महिला दिवस पर महाआरती, देखें तस्वीरें

mp news: महिला दिवस के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर पर शाम को महिलाओं द्वारा शिवना मैया की महाआरती की, पिंक कलर से जगमगाया भगवान पशुपतिनाथ मंदिर...।

2 min read
Mar 07, 2025

mp news: मध्यप्रदेश के मंदसौर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर वृहद स्तर पर महिलाओं के द्वारा आरती का आयोजन किया गया। पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर शिवना मैया एवं पशुपतिनाथ भगवान की आरती की गई।

इस दौरान सैकड़ों महिलाओं के द्वारा शिवना मैया की आरती और दीप प्रज्वलन किया गया।

शिवाना मैया की आरती में गायत्री परिवार की 50 महिलाएं येलो ड्रेस के साथ शामिल हुई जिन्होंने आरती की।

इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर को पिंक कलर से सजाया गया। जोकि सभी के आकर्षण का केंद्र बना।

शिवना के घाटों को दीप प्रज्वलन से सजाया गया। आपको बता दे कि, महिला दिवस 8 मार्च को पशुपतिनाथ मंदिर में आरती, पूजन दिनभर के कार्यक्रम एवं सभी व्यवस्थाएं महिलाओं के द्वारा संचालित की जाएगी।

मंदिर प्रांगण की समस्त व्यवस्था भी महिलाओं के हाथों में होगी। इस अवसर पर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम मंदसौर, जिला परियोजना अधिकारी व बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद थे।

Published on:
07 Mar 2025 09:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर