26 January: मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक ऐसे शख्स की कहानी सामने आई है। जिसका नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
26 January: हमारे देश में आज के दिन 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स का नाम 26 जनवरी है। ये शख्स बल्कि कहीं और के नहीं मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के हैं। येजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक ऐसे ही शासकीय सेवक हैं, जिनका नाम ही 26 जनवरी टेलर है। इनका नाम सुनते ही लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
26 जनवरी टेलर जन्म 26 जनवरी 1996 को हुआ था। उस वक्त उनके पिता झाबुआ जिले में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। वह माता-पिता की तीसरी संतान थे। जन्म लेने का मौका भी खास था, तो माता-पिता ने इनका नाम 26 जनवरी रखा दिया।
26 जनवरी टेलर ने 34 साल नौकरी की है। वह झलक उनके नाम के कारण काफी अलग थी, लेकिन नाम के कारण उन्हें कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। साल 1994-95 में कलेक्टर ने इनकी सैलरी रोक दी थी। वेतन नहीं मिलने पर इन्हें काफी परेशानी हुई। जिसके बाद डाइट प्राचार्य को कलेक्टर के सामने नाम का प्रमाणीकरण करना पड़ा था। तब जाकर उन्हें सैलरी मिली थी।
26 जनवरी टेलर को प्रिसिंपल ने उनके पिता सत्यनारायण टेलर को स्कूल बुलाकर नाम बदलने की सलाह दी थी, लेकिन पिता ने कहा था कि जब एक बार नाम रखा जा चुका है तो बदलना क्यों। अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके बाद 26 जनवरी ने पिता का सम्मान करते हुए कभी नाम न बदलने का प्राण लिया।
26 जनवरी को पहले लगता था कि पिता ने ये कैसा नाम रखा दिया है, लेकिन जब वह बड़े हुए तो उन्हें अपने नाम की अहमियत पता चली। उन्हें नाम के जगह हर जगह सम्मान दिया जाता है।