मंदसौर

इस मामले में 4 हजार लोगो के खिलाफ बनाएं प्रकरण होंगे माफ

इस मामले में 4 हजार लोगो के खिलाफ बनाएं प्रकरण होंगे माफ  
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 2:42 PM IST
patrika
इस मामले में 4 हजार लोगो के खिलाफ बनाएं प्रकरण होंगे माफ

मंदसौर.
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में समाधान के तहत जिले के सवा लाख से अधिक उपभोक्ता की बकाया माफ में आंकड़ा 44 करोड़ तक पहुंच गया है। अकेले जिले में 44 करोड़ के बकाया बिजली बिल माफ हुए हैं। इधर 200 रुपए के फ्लेट रेट से 1 किलो वॉट की श्रेणी में आने वाले सवा लाख से अधिक पंजीकृत उपभोक्ता को इसी माह से बिल मिलने शुरु हो जाएगा। इसके अलावा जावरा में ११ जुलाई को हुई सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रकरण वापस लेने की गई घोषण के तहत करीब 4 हजार घरेलु कनेक्शनधारी विद्युत उपभोक्ता जिन पर प्रकरण चल रहे है, वह वापस होगें। इस प्रकार चुनावी वर्ष में सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मास्टर स्ट्रोक खेला हैं। सीएम खुद जनआशीर्वाद यात्रा में हर मंच पर अपनी इस योजना का खूब प्रचार भी कर रहे हैं।


4 हजार उपभोक्ता के होंगे बिल माफ
सीएम की घोषणा के अनुसार बिजली बिल के मुकदमें वापस लेने को लेकर भी तैयारी शुरु हो चुकी हैं। विजलेंस द्वारा बनाए गए मामलों में जिले में करीब 4 हजार उपभोक्क्ताओं के प्रकरण वापस होंगे। सीएम सरल बिजली और समाधान बिजली योजना के बाद प्रकरण वापस लेते हुए सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी हैं।


एक माह के अंदर हुआ घोषणा पर अमल
संबल योजना के तहत समाधान योजना में जिले के करीब 1 लाख 34 हजार638 उपभोक्ता 1 लाख 39 हजार 719 आवेदनों में से पात्र आए हैं। इनके करीब 44 करोड़ रुपए माफ हुआ हैं। इसके अलावा सरला बिजली योजना में प्रतिमाह २०० रुपए बिल स्कीम में 1 किलोवॉट के जिले के 2लाख 36 हजार 465 उपभोक्ताओं में से 1 लाख 33 हजार 437 आवेदनों में से 1 लाख 27 हजार 314 आवेदन पात्र आए हैं। इन्हें इसी माह से 200 रुपए माह के फ्लैट रेट में बिजली बिल मिलेगा। तय समय पर नहीं जमा कराने पर पखवाड़ें भर में कनेक्शन काटेंगे और फिर जोडऩे के लिए राशि जमा कराना होगी।
फेक्ट फाईल
जिले में १ किलोवाट के उपभोक्ता- 2 लाख 36 हजार 465
बकाया में पात्र उपभोक्ता- 1 लाख 34 हजार 638
सरल बिजली में पात्र उपभोक्ता- 1 लाख 27 हजार 314
जिले में बकाया में हुई माफ राशि- करीब 44 करोड़
जिले में घरेलू कनेक्शनधारी उपभोक्ता जिनके प्रकरण होगे वापस- करीब 4 हजार


इनका कहना ...
योजना के तहत 44 करेाड़ रूपए माफ होगें और ४ हजार घरेलू उपभोक्ताओं के प्रकरण वापस लेगें।
-डीएस चौहान, एसई, एमपीईबी, मंदसौर

Published on: