7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: चार लोगों की हत्या से दहशत में लोग, बदला और शक्तियां पाने के चक्कर में उजाड़ दिया पूरा परिवार

बर्बरता के साथ एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:25 PM IST

kerala

केरल: चार लोगों की हत्या से दहशत में लोग, बदला और शक्तियां पाने के चक्कर में उजाड़ दिया पूरा परिवार

इडुक्की। केरल में इडुक्की जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। चार लोगों की हत्या के पीछे का मकसद सामने आ गया है। एसपी केबी वेनुगोपाल ने इस हत्या के पीछे की कहानी बताई जिसने सुनकर आप सन्न रह जाएंगे


हत्या के पीछे अंधविश्वास
पुलिस ने बताया कि आरोपी अनीष काला जादू में विश्वास रखने वाले कांत कृष्णन का सहायक था। कांत कृष्णन को काले जादू में यकीन था और इसको करता भी था। अनीष को लगने लगा था कि कृष्णन ने उसकी ताकतों को छीन लिया है। उसका प्रभाव भी कम हो रहा है। एसपी केबी वेनुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनीष कृष्णन के घर से सारी जूलरी लूटना चाहता था। अनीष को ज्ञात था कि कृष्णन काले जादू के लिए मोटी रकम लेता है। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने गहने लूट लिए। बताया जाता है कि अनीष ने एक किताब में पढ़ा था कि कृष्णन का मार देने से उसकी शक्तियां वापस आ जाएंगी।


कपिल सिब्‍बल: भारतीय न्‍यायपालिका के इतिहास में आज का दिन काले दिन के रूप में याद किया जाएगा

एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल
बीते रविवार को एक ही परिवार के चार लोग कृष्णन ( 60 वर्षी ), उनकी पत्नी सुशीला (50) बेटी अरशा ( 21 ), और बेटे अर्जुन ( 19 ) की हत्या से हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ये पूरा हत्याकांड योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। पुलिस के मुताबिक बर्बरता से चारों लोगों को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस की मानें तो हत्या वाले दिन कृष्णन (जो कालू जादू भी करता था) अपने घर में सो रहा था, तब उसे बाहर लाने के लिए अनीष और उसके दोस्त एक बकरी को मारने लगे जिसकी आवाज सुन कृष्णन बाहर निकला और फिर इन्होंने उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद इन दोनों ने कृष्षन की पत्नी सुशीला को भी मार डाला। बेटी अर्शा बाहर आकर अनीश से लड़ने लगी, लेकिन उसे भी घर के किचन में दोनों ने बर्बर तरीके से मौत की नींद सुला दी। 19 साल के अर्जुन को भी नहीं बख्शा, अर्जुन दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है। दोनों आरोपी हत्यारों ने जख्मी लोगों के शरीर को चाकू से गोद दिया। और घर पर सभी की लाशों को जमीन में दफन कर दिया। पुलिस को चारों की लाश घर के पीछे एक गड्ढे में दबी मिली थी और घर के अंदर से एक हथौड़ा भी बरामद हुआ था। अनीष ने कत्ल में अपने दोस्त लिबीष की मदद भी ली। लिबीष को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अनीष की तलाश अभी जारी है।