मंदसौर

1900 मरीज रोज बढ़े ओपीडी में तो एक को स्वाइन फ्लू और 67 मरीजों को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव

1900 मरीज रोज बढ़े ओपीडी में तो एक को स्वाइन फ्लू और 67 मरीजों को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 6:46 PM IST
patrika
1900 मरीज रोज बढ़े ओपीडी में तो एक को स्वाइन फ्लू और 67 मरीजों को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव

मंदसौर । जिले में गंभीर बीमारियों के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है।सीएमएचओ कार्यालय को मिली रिपोर्टमें एक मरीज को स्वाइन फ्लू और तीन मरीजों को स्क्रब टाइफस होने की पुष्टि हुईहै।पुष्टि होने के बाद एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और सर्वेकार्यशुुरु किया। जहां दो मरीज सर्दी खांसी के सामने आए है। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां दी है। वहीं जब स्वास्थ्य अधिकारियों से स्क्रब टाइफस और स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण को लेकर पूछा गया तो उन्होंने केवल मरीजों के गांव का सर्वे करवाने की बात कह कर जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली।
स्क्रब टाइफस के3 सहित हुए 67 मरीज
सीएमएचओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक ६४ मरीज स्क्रब टाइफस के पॉजिटिव आ चुके है। और तीन नए मरीजों को जोड़े तो आंकड़ा 67 पर पहुंच चुका है। इनमें दो पुरुष और एक महिला है। अब तक जिले में सबसे अधिक मरीज इस साल ही सामने आए है।विभाग द्वारा सभी गांवों में शिविर लगाने के निर्देश दिए गए थे।लेकिन सभी गांवों में शिविर नहीं लगाएं गए है। और ना ही आमजन को इस बीमारी से कैसे बचाव करना है।इसके बारे में जागरुक विभाग द्वारा किया जा रहा है।
स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा तीन
जिले में स्वाइन फ्लू का भी आंकड़ा िदन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पहले दो मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया था। बुधवार को आईरिपोर्ट में ग्राम देवरी के ४२ साल के व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुईहै। मरीज का उपचार उदयपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम गा्रम देवरी पहुंची और वहां पर सर्वे किया। जिसमें दो घरों में दो लोगों को सर्दी खांसी सामने आईहै। जिले में इसके अलावा डेंंगू के भी तीन मरीज सामने आ चुके है।
१९०० से अधिक मरीज बढ़े
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ४ अक्टूबर से १० अक्टूबर तक ओपीडी में मरीजों की संख्या ६ हजार ४७२ रही। यानि प्रतिदिन ९२४ मरीज जिला अस्पताल पहुंचे है। इन मरीजों में सबसे अधिक सर्दी, खांसी और बुखार के १९२४ मरीज है।वहीं ४ अक्टूबर से पहले के सात दिनों की ओपीडी ४ हजार ५०० थी। यानि की प्रतिदिन ६४२ मरीज जिला अस्पताल पहुंचे थे। दोनों की तुलना की जाए तो इन सात दिनों में १९४२ मरीज अधिक जिला अस्पताल पहुंचे है।
इनका कहना.....
सर्दी खांसी के मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्टली जा रही है। एक को स्वाइन और तीन मरीजों केा स्क्रब टाइफस सामने आया है। उन गांवो में टीम भेज दी गईहै।
डॉ महेश मालवीय, सीएमएचओ।

Updated on:
11 Oct 2018, 6:46 PM IST
Published on: