26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ दिखेगा ‘इंद्रधनुष’

चिकित्सा विभाग की कवायाद : 22 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान,बच्चे और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 9 Oct 2018, 2:45 AM IST

health issues, banswara, banswara news, banswara hindi news

बांसवाड़ा : प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ दिखेगा ‘इंद्रधनुष’

बांसवाड़ा. बच्चों और गर्भवती को बेहतर टीकाकरण के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग की ओर से प्रदेश के पांच जिलों में ‘ मिशन इंद्रधनुष’ शुरू किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बांसवाड़ा सहित बाड़मेर, चित्तौडगढ़़, नागौर और सवाई माधोपुर में एक साथ 22 अक्टूबर को होगा। दूसरा और तीसरा चरण क्रमश: 22 नवम्बर और 22 दिसम्बर को होंगे। जिसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।

यह है इंद्रधनुष
बांसवाड़ा सहित प्रदेश के पांचों जिलों टीकारण करण से वचिंत 0-2 वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों को लाभांवित करने के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. नरेंद्र कोहली ने बताया कि अभियान शुरू होने से पूर्व टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवतियों को चिंहित्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियत तिथि पर यदि वंचित टीकाकरण नहीं करा पाता है तो उसके तीन से चार दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

गांव में ही लगेंगे कैम्प

आरसीएचओ कोहली ने बताया अभियान के तहत कैम्प को किसी स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र में नहीं लगाया जाएगा। बल्कि विभाग कैम्प को गांव-गांव लगाएगा ताकि वंचितों को टीका लगवाने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को टीका लग सके।

दिए दिशा निर्देश
अभियान के सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार शाम जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें चिकित्सा विभाग अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही वंचितों के चिह्निकरण कार्य 16 अक्टूबर तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. पृथ्वीराज मीणा, डीपीएम ललित सिंह झाला सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गलत रिपोर्टिंग पर होगी कार्रवाई

बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. पृथ्वीराज मीना ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि अभियान को लेकर टीकाकरण को लेकर प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाएगी। दैनिक मॉनिटरिंग एक सेक्टर से लेकर राज्यस्तर तक होगी। जिसकी गलत रिपोर्ट करने वाले कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग