26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनपद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ या कानपुर

जिला अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में स्थापित की गई अत्याधुनिक सिटी स्कैन, सिटी स्कैन मशीन की स्थापना ब्लू स्टार इंजीनियरिंग एण्ड इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा, एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड मुंबई द्वारा सिटी स्कैन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 1 Oct 2018, 7:20 PM IST

 सिटी स्कैन, सिटी स्कैन

जनपद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ या कानपुर

उन्नाव. जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी ब्लॉक में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लालता प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम. लाल की मौजूदगी में किए। सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने बटन दबाकर एक रोगी के सिटी स्कैन की शुरुआत की। इस मौके पर विधानसभा ने बताया कि उन्नाव के जिला चिकित्सालय में रोगियों को सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे उन्हें तत्काल गंभीर चोटों व रोगों की जानकारी प्राप्त हो जाएगीऔर उपचार भी तत्काल शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में इस अत्याधुनिक जांच उपकरण के कारण जरूरत है मंदो व रोगियों को जनपद के बाहर सिटी स्कैन कराने नहीं जाना पड़ेगा।


3 करोड़ 55 लाख सिटी स्कैन से जानकारी तुरंत होगी प्राप्त

इस अवसर पर जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद वासियों को सिटी स्कैन की सुविधा तथा उपचार में मदद मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम. लाल ने सिटी स्कैन मशीन के बारे में बताया कि यह महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के स्तर से दिनांक 25 फरवरी 2018 को उपलब्ध कराई गई है। सिटी स्कैन मशीन की स्थापना ब्लू स्टार इंजीनियरिंग एण्ड इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा कराई गई। सिटी स्कैन मशीन की गुणवत्ता का परीक्षण एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड मुंबई द्वारा किया गया। परीक्षणोंपरान्त 12 सितंबर 2018 को उपकरण चलाने का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। इस मशीन की लागत रू0 35544975.21 है।
एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड मुंबई द्वारा सिटी स्कैन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया


सर की चोट चेस्ट ड्रामा टीवी जैसे मरीजों की होगी जांच

इस मशीन द्वारा जिला चिकित्सालय डा. एस. के. जौहरी, उदयभान प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल रावत, राजबहादुर कौशल, प्रशांत शर्मा, एक्स-रे टेक्नीशियन व गोपीकृष्ण डार्करूम सहायक को सिटी स्कैन मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। सिटी स्कैन एक अत्याधुनिक जांच है जिसके द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों की सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी एवं बीमारी के शुरुआती दौर में रोग की पहचान तथा बीमारी के फैलाव के बारे में पता लग सकेगा। इस उपकरण की जांच से सिर की चोट, चेस्ट, ट्रामा, टी. वी. जैसी गंभीर बीमारी का फैलाव व पेट के वह अंग जो अल्ट्रासाउण्ड जांच में प्रदर्शित नहीं हो पाते हैं उनका पता लग सकेगा। रक्तदाता दिवस एवं सी.टी. स्कैन मशीन के उद्घाटन अवसर पर डा. आर. के. गौतम, डा. धीर सिंह, डा. अलोक पाण्डेय, डा. शोभित अग्निहोत्री, डा. ए. के. सचान सहित कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रमेशचन्द्र आदि उपस्थित थे।
-

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग