मंदसौर

शिवना को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने के लिए बनाएंगे मास्टर प्लान

शिवना को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने के लिए बनाएंगे मास्टर प्लान
less than 1 minute read
Jun 22, 2019
patrika
शिवना को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने के लिए बनाएंगे मास्टर प्लान

मंदसौर । शिवना नदी के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के अभियान में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचरियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने श्रमदान किया। शिवना नदी को लेकर अब सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर इसकी जरुरतों को जानते हुए इसका मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें शिवना को लेकर हर एक जरुरी चीजों को शामिल जाएगा। इसके पहले सामाजिक संगठनों की बैठक कलेक्टर बुलाएंगे। शिवना नदी को साबरमती की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करवाया जाएगा।
शिवना गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण अभियान में शनिवार को महिला बाल विकास विभाग ने श्रमदान कर भागीदारी की। श्रमदान के माध्यम से शिवना नदी से मलबा निकाला गया। पोकलेन के माध्यम से मलबे के निकाल कर बाहर किया गया। श्रमदान अभियान में विशेष तौर पर मानव श्रृंखला बनाई गई। और शहरवासियों को इस अभियान में भाग लेने के लिए जागरुक किया गया। शिवना सोंदर्यीकरण अभियान के तहत आंगनवाडी कार्यकर्ता, राजस्व विभाग के कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों तथा सामाजिक संगठनों ने श्रमदान किया।

Published on:
22 Jun 2019 08:06 pm