मंदसौर

झोपड़ी से निखरी प्रतिभा- मंदसौर की सागु का जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में चयन

मंदसौर निवासी हॉकी खिलाड़ी सागु डाबर का चयन रांची में 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है.
less than 1 minute read
झोपड़ी से निखरी प्रतिभा- मंदसौर की सागु का जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में चयन
झोपड़ी से निखरी प्रतिभा- मंदसौर की सागु का जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में चयन

मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक प्रतिभा उभर कर सामने आई है। इस खिलाड़ी का चयन जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो रांची में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। आपको यह जानकारी हैरानी होगी, कि यह खिलाड़ी झोपड़ी में रहते हुए इस मकाम तक पहुंची है।


जानकारी के अनुसार मंदसौर निवासी हॉकी खिलाड़ी सागु डाबर का चयन रांची में 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, वे इस दौरान मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी, सागु 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के साथ मैच खेलेंगी। इसके बाद अन्य प्रदेशों की टीम से भी मैच होंगे, हालांकि मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होने वाली खिलाडिय़ों में यह पहली खिलाड़ी नहीं है। लेकिन यह खिलाड़ी काफी आभावों के बीच निखर कर सामने आई है, इस कारण उनका मध्यप्रदेश टीम में चयन होना बड़ी बात है।


मां के साथ बटाती है काम में हाथ


दरअसल सागु डाबर झोपड़ी में अपनी मां के साथ रहती है, क्योंकि उनके पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी है, ऐसे में जब उनकी मां लोगों के घरों में काम करने जाती है, तो वह भी मां के साथ उनके काम में हाथ बटाने जाती हैं, उनके मध्यप्रदेश टीम में चयन होने पर उनकी मां को बहुत खुशी हुई और उनकी आंखों से आंसू तक छलक उठे। वह शहर के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ती हैं। उन्होंने झोपड़ी में रहते हुए अपनी खेल प्रतिभा को निखारा और आज इस मकाम तक पहुंची है। केरल, असम, रांची, भोपाल में नेशनल मैच का हिस्सा बन चुकी हैं। सागु का सपना है कि वह एक दिन मेडल लाकर देश नाम रोशन करेगी।

Published on:
20 Oct 2021 05:18 pm