Share Market News

74 फीसदी भारतीय कर्मचारियों को रास आया ‘वर्क फ्रॉम होम’ विकल्प

माइक्रोसॉफ्ट वार्षिक वर्क ट्रेंड इंडेक्स से खुलासा ।हमेशा के लिए बदल सकता है  वर्क-कल्चर।
less than 1 minute read
Jun 11, 2021
74 फीसदी भारतीय कर्मचारियों को रास आया 'वर्क फ्रॉम होम' विकल्प
74 फीसदी भारतीय कर्मचारियों को रास आया 'वर्क फ्रॉम होम' विकल्प

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने जीवन जीने के तरीके के साथ वर्क-कल्चर में भी बड़ा बदलाव किया है। भारत में तीन चौथाई यानी 74 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम जैसी अधिक लचीली कार्य व्यवस्था चाहते हैं। यह खुलासा माइक्रोसॉफ्ट की पहली वार्षिक वर्क ट्रेंड इंडेक्स रिपोर्ट से हुआ है। यह रिपोर्ट 31 देशों में 30 हजार से अधिक कर्मचारियों पर अध्ययन करके तैयार की गई है। माइक्रोसॉफ्ट वार्षिक वर्क ट्रेंड इंडेक्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए कंपनियों को कर्मचारियों के घर पर जरूरी उपकरण, लैपटॉप व अन्य सामान मुहैया कराना होगा।

अपने सहकर्मियों से मजबूत हुई बॉन्डिंग -
फरवरी 2020 की तुलना में 2021 में 150 फीसदी मीटिंग बढ़ीं। कंपनी की इंटरनल चैट 45 फीसदी ज्यादा हो रही है। 37 प्रतिशत ने अपने लिविंग रूम को ही वर्क रूम बनाया। ऐसे में कई बार सहकर्मियों से वर्चुअली परिवार को मिलाने का मौका भी मिला। ज्यादा कॉल्स की वजह से सहकर्मियों को अधिक जानने का मौका मिला।

Published on:
11 Jun 2021 06:01 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न