Share Market News

आज महंगा होने के बाद भी करीब 7 महीने में 10 हजार रुपए सस्ता है सोना, चांदी भी हुई महंगी

मार्च महीने के पहले दिन वायदा बाजार में 300 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना चांदी के दाम में भी 700 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा देखने को मिली महंगाई
2 min read
Mar 01, 2021
Feature image

नई दिल्ली। मार्च महीने के पहले दिन सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। इसका कारण है कि शुक्रवार को सोना काफी सस्ता हो गया था, जब भी सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिलती है उसके बाद डिमांड में इजाफा देखने को मिलता है। भारतीय वायदा बाजार में सोना 300 रुपए प्रत दस ग्राम की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि चांदी 700 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1 फीसदी और चांदी करीब 2 फीसदी महंगा हुआ है। सोना आज महंगा होने के बाद भी अगस्त माह के मुकाबले 10 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता है। जबकि चांदी भी करीब 12 हजार से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

घरेलू वायदा सोने की कीमत में तेजी
सोने का करंट प्राइस: 46,046 रुपए प्रति दस ग्राम
तेजी: 310 रुपए प्रति दस ग्राम
7 अगस्त को सोने का उच्चतम दाम: 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम
तब से अब तक सोना हुआ सस्ता: 10,145 रुपए प्रति दस ग्राम

घरेलू चांदी भी हुई महंगी
चांदी का करंट प्राइस: 69,564 रुपए प्रति किलोग्राम
तेजी: 780 रुपए प्रति किलोग्राम
7 अगस्त को सोने का उच्चतम दाम: 79,980 रुपए प्रति किलोग्राम
तब से अब तक सोना हुआ सस्ता: 10,416 रुपए प्रति किलोग्राम

इंटरनेशनल मार्केट में हुआ सोना चांदी महंगा
वहीं बात इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स की करें तो वहां भी सोना और चांदी महंगा दिखाई दे रहा है। पहले बात सोने की करें तो 19.40 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1748.20 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्ड स्पॉट 16.85 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1750.89 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं बात चांदी वायदा कॉमेक्स पर 1.85 फीसदी की तेजी के साथ 26.93 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी स्पॉट 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 26.89 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।

क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि बांड यील्ड में इजाफा हुआ। बिटक्वाइन में निवेश ज्यादा होने से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। एक बड़ी गिरावट के बाद सोने में फिर से डिमांड देखने को मिलती है। यही वजह है आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही हैै। वहीं दूसरी ओर देश और दूसरे देशों के कई शहरों में लॉकडाउन लगा है जिसका असर भी सोने की कीमत में देखने को मिल रही है।

Updated on:
01 Mar 2021 10:02 am
Published on:
01 Mar 2021 09:57 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न