Share Market News

अच्छी शुरूआत के बाद टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी में देखने को मिला उतार चढ़ाव

आज शेयर मार्केट की शुरूबात मजबूती के साथ हुर्इ थी, लेकिन वो ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 10:08 AM IST
business
share market,sensex, economy, work and life, opinion, rajasthan patrika article

नर्इ दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। जिसे देखते हुए बुधवार को भी शेयर बाजार मजबूती के आेपन हुआ। लेकिन ज्यादा समय तक अपनी मजबूती को कायम नहीं रख सका। करीब आधे घंटे के बाद ही सेंसेक्स लाल निशान पर आ गया। वहीं निफ्टी भी खबर लिखे जाने तक सपाट दिखार्इ दे रहा है। वैसे शुरूआती कारोबार में निफ्टी 11,100 के पार निकलने में कामयाब हुआ है। वहीं सेंसेक्स 36,900 के पार निकला है। वहीं दूसरी आेर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा है जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी उछला है। अभी मौजूदा समय में सेंसेक्स 33 अंक यानि 0.9 फीसदी की तेजी के साथ 36685.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 18.4अंक यानि 0.17 फीसदी चढ़कर 11082 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इन सेक्टर्स में मजबूती आैर गिरावट
फार्मा, ऑटो, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि आईटी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,350 के स्ततर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में ल्यूपिन, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, टाइटन, गेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक 2-0.6 फीसदी तक चढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक, विप्रो, ओएनजीसी, अदानी पोर्ट्स, कोल इंडिया और आईटीसी 1.5-0.5 फीसदी तक गिरे हैं।

मिडकैप आैर स्माॅल कैप
मिडकैप शेयरों में बीईएल, ग्लेनमार्क, बर्जर पेंट्स, 3एम इंडिया और नाल्को 5.6-2 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में मुथूट फाइनेंस, रैमको सीमेंट, राजेश एक्सपोर्ट्स और टीवीएस मोटर 2.2-0.9 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ओरिएंटल वीनियर, एडलैब्स एंटरटेनमेंट, न्यूट्राप्लस इंडिया, केसीपी शुगर और हैथवे केबल 8.3-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में बॉम्बे डाईंग, सोरिल इंफ्रा, 8के माइल्स, इंडियाबुल्स वेंचर्स और फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल 5-4.9 फीसदी तक लुढ़के हैं।

Published on: