Share Market News

न्यूयॉर्क में सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए भारत में कितने चुकाने होंगे दाम

न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सोना और चांदी के दाम में देखने को मिल रही है 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट भारत में आज गुरु नानक देव जयंति के मौके पर बंद रहेगा वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज

2 min read
gold and silver prices
Global pressure in local bullion market, gold silver prices cheaper

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी लगातार सस्ता हो रहा है। खासकर अमरीका में। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में आज सोना एक फीसदी और चांदी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि लंदन और यूरोपीय बाजारों का भी यही हाल है। वहीं दूसरी ओर भारत में आज गुरुनानक देव जयंति के मौके पर अवकाश है। जिसकी वजह से वायदा बाजार में किसी तरह की हलचल नहीं देखने को मिलेगी। मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही सोने और चांदी के दाम में असर देखने को मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर विदेशी बाजारों में किस तरह का हाल देखने को मिल रहा है।

न्यूयॉर्क पर टूटा सोना और चांदी
न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते सत्र के मुकाबने सोना एक फीसदी यानी 15.50 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1772.60 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 2 फीसदी की गिरावट के साथ 22.18 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

लंदन और यूरोपीय बाजारों का हाल
वहीं दूसरी ओर लंदन और यूरोपीय बाजारों का भी यही हाल देखने को मिल रहा है। दोनों बाजारों में सोना एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से लंदन में सोना 16.88 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1326.66 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि यूरोप में सोना 16.50 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1477.99 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि लंदन में चांदी 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 16.57 पाउंड प्रति ओंस और यूरोप में 2.84 फीसदी की गिरावट के साथ 18.46 यूरो के साथ कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजारों में देखने को मिलेगा असर
वहीं दूसरी ओर भारतीय बाजारों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। वास्तव में सोमवार यानी आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज गुरुनानक देव जयंति के मौके पर बंद है। जिसकी वजह से कारोबार नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से मंगलवार को इसका असर साफ देखने को मिल सकता है। वैसे बीते शुक्रवार को रुपए के मुकाबले डॉलर में इजाफा देखने को मिला था, मंगलवार को भी डॉलर तेज रहता है तो कीमतें सपाट भी रह सकती हैं।

भारत में सोना और चांदी की कीमत
बीते शुक्रवार को जब वायदा बाजार बंद हुआ था तो सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई थी। आंकड़ों के अनुसार सोना 400 रुपए की गिरावट के साथ 48,125 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि चांदी के दाम में 800 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी और दाम 58,984 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। आपको बता दें कि सोना रिकॉर्ड स्तर 8000 रुपए और चांदी 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।

Updated on:
30 Nov 2020 12:07 pm
Published on:
30 Nov 2020 11:57 am