Share Market News

बाजार पर कोरोना का असर जारी, सेंसेक्स में 15 मिनट भी नहीं टिक सकी बढ़त

आज उपरी स्तर से 400 से ज्यादा अंकों तक टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर करीब 370 अंकों की बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और फॉर्मा में बड़ी गिरावट

2 min read
Dec 22, 2020
Stock market closed red mark before GDP data, consumer durables surged
Stock market closed red mark before GDP data, consumer durables surged

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार से तेजी के साथ उठा, लेकिन मार्केट की यह तेजी 15 मिनट भी कायम नहीं रह सकी और उपरी स्तर से 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ गई। मौजूदा समय में सेंसेक्स 44.13 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 50 करीब 15 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्य और ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो महाराष्ट्र में रात को लगे आंशिक लॉकडाउन और यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन बाजार में उथल पुथल मचा रहा है। बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
शेयर बाजार तेजी के साथ तो खुला, लेेकिन उतनी तेजी के साथ लाल निशान पर आ गया। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.13 अंकों की गिरावट के साथ 45509.83 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सेंसेक्स करीब 370 अंकों की तेजी के साथ उठा था। यानी 15 मिनट में सेंसेक्स उपरी स्तर से 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 14.60 अंकों की गिरावट के साथ 13313.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

बड़े सेक्टर लाल निशान
आज कंज्यूमर ड्यरेबल्य में 350 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि कैपिटल गुड्स 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में भी 250 अंकों की गिरावट है। फॉर्मा सेक्टर 193 अंकों की गिरावट पर है। एफएमसीजी सेक्टर भी 29 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। बैंक एक्सचेंज 102 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऑसल सेक्टर 121 अंकों की गिरावट पर है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3 फीसदी कर गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि आईओसी आईटीसी और ओएनजीसी के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट है। वहीं एचसीएल, टेक महिंद्रा, पॉवर ग्रिड के शेयरों में 1 फीसदी की तेजी कामाहौल बना हुआ है। जबकि आयशर मोटर्स और हिंदुस्तान यूनीलीवर में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

Published on:
22 Dec 2020 09:57 am