29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSU Bank और IT सेक्टर में आज देखी जा रही खरीदारी, उधर गिर गए ऑटो और सीमेंट कंपनियों के शेयर, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market Today: सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड और टीसीएस में देखने को मिली। इसके अलावा, एनटीपीसी, टाइटन, रिलायंस और कोटक बैंक के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:03 AM IST

Stock Market Today

शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 22 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,268.47 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर यह 0.09 फीसदी या 81 अंक की बढ़त के साथ 73,268.47 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.15 फीसदी या 34 अंक की बढ़त के साथ 22,733 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

30 शेयरों वाले सेंसेक्स पैक में शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड और टीसीएस में देखने को मिली। एनटीपीसी, टाइटन, रिलायंस, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, बीईएल और एसबीआई के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट में दिखाई दी। एशियन पेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरूआती कारोबार में निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी ऑयल एंड गैस में तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी केमिकल्स और निफ्टी सीमेंट में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
अडानी पोर्ट्स1,802.50+2.34
अडानी एंटरप्राइजेज2,525.00+1.82
पावर ग्रिड255.35+1.57
कोटक महिंद्रा बैंक446.60+1.50
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,174.20+1.40
टाइटन4,396.50+1.35
कोल इंडिया395.85+0.98
बीएसई3,516.10+0.89
इन्फोसिस1,132.90+0.87
टीसीएस2,481.00+0.85
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,345.20+0.73
मैक्स हेल्थकेयर856.90+0.63
एनटीपीसी305.60+0.61
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)365.05+0.47
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
ट्रेंट2,852.50-2.11
मारुति सुजुकी11,456.00-1.06
सिप्ला1,351.20-1.05
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज884.65-1.02
बजाज ऑटो10,379.00-1.01
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स991.00-0.92
एशियन पेंट्स2,264.20-0.89
नेस्ले इंडिया1,158.20-0.84
एलएंडटी3,771.30-0.79
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,655.40-0.68
बजाज फिनसर्व1,643.50-0.54
आयशर मोटर्स7,266.50-0.46
एचडीएफसी बैंक682.25-0.45
इंडिगो4,670.10-0.42
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)