29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर लेनी है जूलरी? जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी गुरुवार सुबह सोने और चांदी के घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 29 Oct 2026, 11:20 AM IST

karva chauth gold rate

सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today: करवा चौथ पर सोने-चांदी की जूलरी खरीदने वालों के लिए इस बार कीमतें राहत लेकर आई हैं। सोने-चांदी के भाव अपने उच्च स्तरों से काफी अधिक टूट चुके हैं। गुरुवार को भी कीमतें वैश्विक और घरेलू वायदा बाजार में लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सोने का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 3.90 डॉलर टूटकर 4,047 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 26.02 डॉलर गिरकर 4041.34 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

MCX पर टूटे सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 41 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,664 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.56 फीसदी या 1093 रुपये की गिरावट के साथ 1,93,232 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने के हाजिर भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सोने का भाव बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करता दिखा। सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट सोने का रेट 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
मुंबई₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
दिल्ली₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
कोलकाता₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
बेंगलुरु₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
हैदराबाद₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
केरल₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
पुणे₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
वडोदरा₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
अहमदाबाद₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
जयपुर₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
सोर्स- गुड रिटर्न्स

चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट

सोने से इतर चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।