Share Market News

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का रिकॉर्ड निवेश, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े

एफपीआई ने नवंबर में भारतीय बाजारों में नेट 62,951 करोड़ रुपए का निवेश किया डेट एवं बांड बाजार में एफपीआई का नेट निवेश 2,593 करोड़ रुपए का देखने को मिला
less than 1 minute read
FPI pours a record Rs 60,358 crore in Indian stock market in November
FPI pours a record Rs 60,358 crore in Indian stock market in November

नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक नवंबर में लगातार दूसरे महीने भारतीय बाजारों में जबरदस्त निवेश किया है। एफपीआई ने नवंबर में भारतीय बाजारों में नेट 62,951 करोड़ रुपए का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों की माने तो एफपीआई ने नवंबर में शेयरों में नेट 60,358 करोड़ रुपए का निवेश किया जोकि एक रिकॉर्ड है। डेट एवं बांड बाजार में उनका नेट निवेश 2,593 करोड़ रुपए का देखने को मिला है। इस तरह तीन से 27 नवंबर के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजारों में नेट 62,951 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट किया है।

चरम पर निवेश
जानकारों की मानें तो वैश्विक निवेशक विकसित बाजारों की तुलना में उभरते बाजारों में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसकी वजह है कि उभरते बाजारों में उन्हें लाभ होने की अधिक संभावना है। यही कारण है कि भारत में विदेशी निवेशकों का निवेश अपने चरम पर है। वहीं दूसरी ओर भारत में रिटर्न भी अच्छा देखने को मिल रहा है।

बैंकिंग सेक्टर में ज्यादा निवेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफपीआई ने भारत में कुछ बड़ी कंपनियों में निवेश किया है। उनका ज्यादातर निवेश बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिला है। ऐसे में उनका निवेश का प्रवाह कुछ शेयरों में केंद्रित है। नवंबर में कुछ अनिश्चितताएं पीछे रह गई हैं। जिसमें अमरीकी चुनाव एक बड़ी अनिश्चितता है। विकसित बाजारों की तुलना में आकर्षक मूल्यांकन तथा डॉलर की कमजोरी की वजह से भी एफपीआई भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं।

Updated on:
29 Nov 2020 01:41 pm
Published on:
29 Nov 2020 01:37 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न