Share Market News

Gold And Silver Price: सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए कितने हुए दाम

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में बाजार खुलते ही सोना और चांदी महंगे हो गए हैं।
less than 1 minute read
Dec 01, 2020
Gold-Silver: सावों की मांग से चमकेगा सोना
Gold-Silver: सावों की मांग से चमकेगा सोना

नई दिल्ली। कई दिनों से सोना और चांदी के दाम में गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 191 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 48109 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 48097 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि सोमवार रात को सोना 47918 रुपए पर बंद हुआ था।

वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में चांदी 827 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 61049 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 61012 रुपए पर खुली थी बीते सत्र सोमवार रात को चांदी के दाम 60,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे। आपको बता दें कि सोमवार को गुरुनानक जयंति के मौके पर दूसरे हाफ यानी शाम 5 बजे बाजार खुला था। शुरुआती गिरावट के साथ सोना और चांदी चार साल के बाद नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी।

Published on:
01 Dec 2020 09:16 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न