Share Market News

24 घंटे में Gold हो गया एक हजार रुपए महंगा, जानिए Silver के कितने हो गए हैं दाम

सोमवार से अब तक सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी, 50 हजार से ज्यादा हुए सोने के दाम बढ़त के बाद चांदी के दाम में देखने को मिल रही है गिरावट, 60 हजार रुपए के स्तर पर कारोबार
2 min read
gold and silver prices
Global pressure in local bullion market, gold silver prices cheaper

नई दिल्ली। 24 घंटे में सोने की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सोना करीब 1 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। जबकि चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन मौजूदा समय में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमत में इस सप्ताह उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वास्तव में चीन के आए आंकड़ों और डॉलर के मजबूती और कमजोरी का असर सोने की कीमत में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर अमरीकी प्रेजीडेंशियल इलेक्शन भी सोने की कीमत में असर डाल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी की कीमत में किस स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

सोने की कीमत में इजाफा
पहले बात सोने की करें तो सोमवार के निचले स्तर से मंगलवार के उच्चतम स्तर तक सोने की कीमत में करीब एक हजार रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है। सोमवार को वायदा बाजार में सोना 49,252 रुपए प्रति दस ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया था, जबकि आज सोना 50,265 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंचा। आज सोने के दाम की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। मौजूदा समय 12 बजकर 25 मिनट पर सोना 56 रुपए की तेजी के साथ 50,194 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार रहा है।

चांदी की कीमत में गिरावट
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। वैसे सोमवार को चांदी दोपहर के बाद तेजी के साथ कारोबार करती हुई थी दिखाई दी थी और 57 हजार के स्तर से 60 हजार रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी। आज सुबह भी चांदी करीब 300 रुपए की तेजी के साथ 60,610 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार पर शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में चांदी गिरावट की ओर बढ़ गई। मौजूदा समय 12 बजकर 30 मिनट पर चांदी 26 रुपए की गिरावट के साथ 60370 रुपए पर कारोबार कर रही है।

Updated on:
29 Sept 2020 12:51 pm
Published on:
29 Sept 2020 12:44 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न