Share Market News

इतिहास में दूसरी बार सोने ने दिया 30 फीसदी से ज्यादा सालाना रिटर्न

भारतीय वायदा बाजार में पिछले साल के साल के मुकाबले सोने में देखने को मिला है 32 फीसदी का रिटर्न इंटरनेशनल मार्केट में 2019 के मुकाबले 2020 में अब तक सोना दे चुका 24 फीसदी तक रिटर्न

2 min read
GOLD PRICE----सोने-चांदी में महिनों बाद बड़ी गिरावट, ग्राहकों को राहत
GOLD PRICE----सोने-चांदी में महिनों बाद बड़ी गिरावट, ग्राहकों को राहत

नई दिल्ली। 2020 को कोरोना ईयर के नाम जाना जाएगा। जिस दौरान सोने की कीमत एक स्तर पर पहुंच गई। भारतीय गोल्ड बाजार में दूसरी बार देखने को मिला, जब सोने में निवेश करने पर रिटर्न 30 फीसदी से ज्यादा का देखने को मिला। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में सोना 24 फीसदी के रिटर्न के साथ 2010 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका। अभी साल खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सोने में रिटर्न का आंकड़ा और बढ़ सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इंटरनेशनल मार्केट और भारतीय बाजार में सोना पिछले साल के मुकाबले कितना उछला और अब तक कितना रिटर्न दे चुका है।

भारतीय बाजार में सोना 32 फीसदी तेज
- 31 दिसंबर 2019 को सोने का वायदा भाव 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम था।
- 15 दिसंबर 2020 को सोने का वायदा भाव50,679.50 रुपए प्रति दस ग्राम था।
- इस दौरान सोने की कीमत में 32.43 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल चुका है। - जबकि 2019 में सोने ने 20.71 फीसदी तक का रिटर्न दिया था।
- 2011 में सोने 37.52 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल चुका है।
- इस साल सोना 57,100 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ ऑल टाइम हाइक पर पहुंच चुका है।

दस सालों में वायदा बाजार में सोने दिया रिटर्न




























































सालवायदा बाजार में कीमत ( रुपए प्रति दस ग्राम )सालाना रिटर्न ( फीसदी में )
202050,679.532.43
201938,26920.71
201831,7027.11
201729,598-1.61
201630,08217.11
201525,686-6.53
201427,481-7.86
201329,826-6.14
201231,77816.15
201127,35937.52


विदेशी बाजारों में सोने में 24 फीसदी की तेजी
वहीं बात विदेशी बाजारों की करें तो सोने में 24 फीसदी की तेजी या यूं कहें कि रिटर्न देखने को मिल चुका है। आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2019 1523 ओंस प्रति डॉलर के पास था। जो मौजूदा समय में बढ़कर 1883 डॉलर प्रति ओंस के पास पहुंच चुका है। जबकि 2019 में यही रिटर्न 18.9 फीसदी का देखने को मिला था। वहीं 2010 में सोने की कीमत ने सबसे ज्यादा 29.7 फीसदी की रिटर्न देखने को मिला था।

क्या कहते हैं जानकार
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार कोविड काल में सोने में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है। जिसकी वजह से कीमत में तेजी देखने को मिली है, लेकिन दस साल पहले आई आर्थिक मंदी की वजह से जितने दाम बढ़े थे। उतने नहीं बढ़े। वहीं एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट ( कमोडिटी एंड रिसर्च ) अजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में बीते एक दशक में दूसरी बार सोने ने भारतीय बाजार में 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 2010-11 में इससे ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी।

Updated on:
25 Dec 2020 02:02 pm
Published on:
25 Dec 2020 01:58 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा